Thursday , February 26 2026
ताज़ा खबर
होम / देश / यमुना नदी में डूबने से तीन किशोरों की मौत

यमुना नदी में डूबने से तीन किशोरों की मौत

यमुनानगर : हरियाणा के यमुनानगर इलाके में यमुना नदी में डूबने से तीन किशोरों की मौत हो गयी। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक यह घटना बृहस्पतिवार को उत्तर प्रदेश की सीमा के नजदीक धीका तापरी इलाके की है। ग्रामीणों ने किशोरों को नदी से जब निकाला तब तक वे मर चुके थे। इस हादसे में मारे गए किशोरों की उम्र 14 से 17 वर्ष के बीच बताई जा रही है। पुलिस के मुताबिक किशोर नदी में नहाने के लिए गए थे। किशोर के पोस्टमार्टम के बाद उन्हें उनके परिजनों को सौंप दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Google Transliteration.(To type in English, press Ctrl+g)