आम सभा, राजगढ़ : कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी नीरज कुमार सिंह ने आदेश जारी कर पूर्व में जारी कर्फ्यु आदेश में आंशिक संशोधन किया है। उन्होंने पूर्व में जारी आदेश में आंशिक संशोधन उपरांन्त कोरोना कर्फ्यु की अवधि 23 मई, 2021 को रात्रि 10 बजे तक के लिए बढा दी है। शेष आदेश यथावत रखा है। पूर्व में कोरोना कर्फ्यु 16 मई,2021 को रात्रि 10 बजे तक लगाया गया था।