Wednesday , February 11 2026
ताज़ा खबर
होम / राज्य / मध्य प्रदेश / उद्देश्य सामाजिक जन कल्याण समिति ने अंतरराष्ट्रीय नर्सेस दिवस पर दीपक प्रज्वलित करने की अपील की

उद्देश्य सामाजिक जन कल्याण समिति ने अंतरराष्ट्रीय नर्सेस दिवस पर दीपक प्रज्वलित करने की अपील की

आम सभा (हिमांशु सिंह) भोपाल ।

उद्देश्य युवा सामाजिक एवं जन कल्याण समिति की ऑनलाइन मीटिंग आयोजित हुई जिसमें उद्देश्य संस्था के सदस्य रवि परमार ने देश ओर प्रदेश के सभी सभी नर्सिंग स्टाफ ओर नर्सिंग छात्र-छात्राओ के साथ साथ देश ओर प्रदेश के सम्माननीय नागरिको से भी 12 मई अंतरराष्ट्रीय नर्सेज दिवस पर कोरोना महामारी के कारण कोई भी सामूहिक आयोजन न करते हुये , शाम 8:00 बजे 2 मिनट के लिए दुनिया में नर्सिंग की संस्थापक फ्लोरेंस नाइटिंगेल ओर कोरोना महामारी में मरीजों की सेवा ओर देख भाल में शहीद हुए नर्सिंग स्टाफ को श्रद्धांजलि देने के लिये अपने घर , हास्पिटल , नर्सिंग कॉलेज , आफिस पर दीपक जलाकर उन्हें याद कर श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए निवेदन किया |

रवि परमार ने सभी नर्सिंग स्टाफ ओर डाक्टरों से निवेदन किया कि आप यहां आयोजन अपने अपने चिकित्सालय में करवाएं और सभी को निर्देशित करे कि सभी अपने-अपने जिलों के जिला चिकित्सालय में दीप प्रज्वलन का आयोजन करवाएं

रवि परमार ने ऑनलाइन मीटिंग के माध्यम से सभी देश ओर प्रदेश के नर्सिंग स्टाफ और नर्सिंग छात्र छात्राओं ओर देशवासियो से अपने घर और ऑफिस में दीपक जलाने के लिए अपील की और कहा कि हम इस नर्सेज डे पर शपथ लेंगे की हम मानव सेवा और हमारे कर्तव्य के प्रति हमेशा ईमानदारी से कार्य करेंगे और इस कोरोना महामारी में युद्ध स्तर की लड़ाई में पूर्ण सहयोग करेगे |

दीपक पाटीदार ने कहा की हर साल 12 मई को दुनिया भर में अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस मनाया जाता है। नर्सें लोगों को स्वास्थ्य रखने में बड़ा योगदान देती हैं ओर यह दिन उनके योगदान को समर्पित होता है ओर कौविड -19 में जो नर्सिंग स्टाफ अपना योगदान दे रहे है उनका कोरोना पर जीत हासिल करने के उपरांत हमारे संगठन द्वारा “कोरोना वॉरियर्स सम्मान” समारोह आयोजित कर सभी नर्सिंग स्टाफ को सम्मानित किया जायेगा |

मीटिंग में मुख्य रूप से संस्था के अध्यक्ष विवेक त्रिपाठी, जिला समन्वयक भव्य सक्सेना, राहुल चौरसिया ओर सभी नर्सिंग स्टाफ मौजूद रहे |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Google Transliteration.(To type in English, press Ctrl+g)