Wednesday , February 11 2026
ताज़ा खबर
होम / राज्य / मध्य प्रदेश / भोपाल में कोरोना संक्रमण से 1203 लोग ठीक हुए

भोपाल में कोरोना संक्रमण से 1203 लोग ठीक हुए

– 6300 सैम्पल जांच के लिए भेजे – 1498 कोरोना पॉजिटिव

आम सभा, भोपाल : भोपाल में एक बार फिर कोरोना को हराने के लिए अपनी इच्छा शक्ति दिखाई है और भोपाल की जनता, डॉक्टर, नर्स और मेडिकल स्टाफ की मेहनत रंग लाने लगी है।गत रविवार को 1203 कोरोना संक्रमित मरीज पूर्ण रूप से स्वस्थ्य हुए। रविवार को भोपाल में 6300 सेंपल जांच के लिए भेजे गए थे उसमें से 1498 लोगों की कोरोना संक्रमण रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। रविवार को कोरोना संक्रमित 8 व्यक्तियों की मृत्यु भी हुई।

जिले में कोरोना से स्वस्थ्य हो रहे लोगों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। रविवार 09 मई को भी 1203 लोगो ने कोरोना संक्रमण को अपने आत्मबल और स्वस्थ देखभाल के सहारे मात दी है। जिला प्रशासन भोपाल के नेतृत्व में स्वास्थ्य अमला लगातार मेहनत कर रहा है। कोरोना मरीज जिला चिकित्सालय, कोविड आइसोलेशन वार्ड, आईसीयू वार्ड ओर कोविड केयर सेंटर ओर होम आइसोलेशन से स्वस्थ हुए हैं। साथ ही जो व्यक्ति आइसोलेशन से सामान्य स्थिति में थे उन्हें चिकित्सकों के परामर्श पर घर पर आइसोलेट रहने के लिए डिस्चार्ज किया गया।

9 मई को भोपाल जिले में 6300 सैंपल संक्रमण की जांच के लिए भेजे गए है। जिसमें से 1498 लोगो की कोरोना संक्रमण रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जिले में अब तक विभिन्न एरिया में माईक्रो कंटेंनमेन्ट जोन बनाये गये हैं।

कलेक्टर अविनाश लवानिया ने नागरिकों से अपील की है कि कोविड-19 की चेन को तोड़ने के लिए अनुकूल व्यवहार करें, घर पर रहे। इस समय कोई भी व्यक्ति बिना कार्य के घर से बाहर ना जाये, हम सब को मिलकर संक्रमण की चेन को तोड़ना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Google Transliteration.(To type in English, press Ctrl+g)