Wednesday , February 11 2026
ताज़ा खबर
होम / राज्य / मध्य प्रदेश / देवास जिले में आज प्राप्त 998 सैम्पल की रिपोर्ट में से 915 सैम्पल की रिपोर्ट नेगेटिव

देवास जिले में आज प्राप्त 998 सैम्पल की रिपोर्ट में से 915 सैम्पल की रिपोर्ट नेगेटिव

– आज 83 सैम्पल की रिपोर्ट पॉजिटिव प्राप्त हुई, जिले में 351 एक्टिव कोरोना संक्रमित मरीज

– आज 96 व्यक्ति कोरोना संक्रमण से मुक्त हुए, जिले में 43 माईक्रो कंटेंनमेन्ट एरीया बनाये गये

आम सभा, देवास : जिले में कोरोना वायरस (कोविड-19) के संक्रमण और बीमारी की रोकथाम एवं बचाव के लिये जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा निरतंर प्रयास किये जा रहे हैं। साथ ही राज्य स्तर द्वारा जारी किये गये सभी दिशा निर्देशों का पालन भी किया जा रहा है। देवास जिले में 10 मई 2021 को प्राप्त 998 सैम्पल की रिपोर्ट में से 915 सैम्पल की रिपोर्ट नेगेटिव प्राप्त हुई है तथा 83 सैम्पल की रिपोर्ट पॉजिटिव प्राप्त हुई है। जिले में एक्टिव कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 351 है। जिले में आज 96 व्यक्ति कोरोना संक्रमण से मुक्त हुए है।

जिले में आज दिनांक तक कोरोना संक्रमण से ग्रसित 42 व्यक्तियों की मृत्यु हुई है। जिले में आज दिनांक तक 01 लाख 51 हजार 224 सैंपल लिए गए, जिनमें आज दिनांक तक लैब से 01 लाख 50 हजार 724 सैंपलों की रिर्पोट प्राप्त हुई। जिसमें आज दिनांक तक 01 लाख 43 हजार 841 सैंपलों की रिपोर्ट नेगेटिव प्राप्त हुई है। जिले में अभी तक कुल 6694 व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव हुए तथा अभी तक 6301 कोरोना संक्रमित मरीज उपचार उपरांत करोना संक्रमण से मुक्त हुए। जिले में अब तक का कोविड-19 रिकवरी रेट 94.13 प्रतिशत है तथा मोर्टीलिटी (मृत्युदर) 0.63 प्रतिशत है। जिले में 43 माईक्रो कंटेंनमेन्ट एरीया बनाये गये।

कलेक्टर चंद्रमौली शुक्ला ने जिले के नागरिकों से कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के संबंध में दिये गये दिशा निर्देशों का कड़ाई से पालन करने की अपील की है। उन्होंने कहा है कि जिले के 45 वर्ष से ऊपर के सभी व्यक्तियों को कोविड-19 के संक्रमण को रोकने हेतु लगाई जाने वाली वैक्सीन लगवाने का आग्रह करते हुए कहा है कि, कोविड-19 के संक्रमण के बढते हुए प्रकोप को ध्यान में रखते हुए सभी व्यक्ति वैक्सीन लगवाए तथा अपने पास पड़ोस, मोहल्ले के लोगों एवं अन्य चिर-परिचित लोगों को भी वैक्सीन लगवाने हेतु प्रेरित करें। साथ ही उन्होंने 18 वर्ष से अधिक आयु वाले सभी जिलेवासियों से भी आग्रह किया है कि वे कोविड-19 के टीकाकरण के लिए अपना रजिस्ट्रेशन जरूर कराएं तथा अपना नंबर आने पर टीका अवश्य लगवाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Google Transliteration.(To type in English, press Ctrl+g)