Friday , March 13 2026
ताज़ा खबर
होम / राज्य / अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के विधि संकाय प्रमुख की कोरोना वायरस संक्रमण से मृत्यु

अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के विधि संकाय प्रमुख की कोरोना वायरस संक्रमण से मृत्यु

अलीगढ़ : अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) के विधि संकाय प्रमुख प्रो शकील अहमद समदानी (59) की कोविड-19 से शनिवार को जवाहर लाल मेडिकल कॉलेज अस्पताल में मृत्यु हो गयी। अस्पताल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि होने के बाद समदानी को 10 दिन पहले अस्पताल में भर्ती करायी गया था। उन्होंने बताया कि शुरुआत में प्रोफेसर की सेहत में सुधार हो रहा था, लेकिन फिर हालत बिगड़ने लगी और शनिवार को उनकी मृत्यु हो गयी। कंप्यूटर साइंस विभाग के प्रो रफीकुल जमा (55) की भी कोरोना वायरस संक्रमण से मृत्यु हो गयी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Google Transliteration.(To type in English, press Ctrl+g)