Friday , March 13 2026
ताज़ा खबर
होम / राज्य / उत्तर प्रदेश / बलिया के प्राथमिक विद्यालयों के 23 शिक्षकों की कोरोना वायरस संक्रमण से मौत

उत्तर प्रदेश / बलिया के प्राथमिक विद्यालयों के 23 शिक्षकों की कोरोना वायरस संक्रमण से मौत

बलिया : बलिया जिले में प्राथमिक विद्यालयों के 23 शिक्षकों की कोरोना वायरस संक्रमण से मौत हुई है। शनिवार को आधिकारिक रूप से यह जानकारी दी गई। जिला सहायक निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) बेचू राम ने बताया कि राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में ड्यूटी के दौरान कोरोना वायरस संक्रमण से मरने वालों शिक्षकों के संबंध में सूचना मांगी गयी थी। उन्होंने बताया कि जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने सूचना दी है कि जिले में प्राथमिक शिक्षा से जुड़े विद्यालयों के 23 शिक्षकों की कोविड-19 से मौत हुई है। उन्होंने बताया कि ये सभी शिक्षक चुनाव के दौरान प्रशिक्षण में सम्मिलित हुए थे। उन्होंने बताया कि इनमें से किसी शिक्षक की मौत मतदान के समय ड्यूटी करते हुए नहीं हुई है । उन्होंने बताया कि इस सूचना से राज्य निर्वाचन आयोग को अवगत करा दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Google Transliteration.(To type in English, press Ctrl+g)