Wednesday , February 11 2026
ताज़ा खबर
होम / राज्य / मध्य प्रदेश / 13 अप्रैल से 19 अप्रैल तक 8000 से अधिक कोरोना से ठीक हुए व्यक्ति

13 अप्रैल से 19 अप्रैल तक 8000 से अधिक कोरोना से ठीक हुए व्यक्ति

– 20 अप्रैल को 1681 व्यक्ति कोरोना संक्रमण को हराकर घर पहुंचे

आम सभा, भोपाल : मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी भोपाल डॉक्टर प्रभाकर तिवारी ने बताया है कि भोपाल में 13 अप्रैल से लेकर 19 अप्रैल के बीच 8 हजार से अधिक कोरोना संक्रमित व्यक्ति उपचार के उपरांत स्वस्थ होकर अपने घरों को लौट चुके हैं। आज 20 अप्रैल को 1681 व्यक्ति कोरोना संक्रमण से ठीक हुए। इस प्रकार 8 दिनो में 9681 लोगो ने कोरोना संक्रमण को खत्म कर घर पहुंचे।

डॉक्टर तिवारी ने बताया है कि 13 अप्रैल को 658, 14 अप्रैल को 807, 15 अप्रैल को 936, 16 अप्रैल को 1184, 17 अप्रैल को 1457, 18 अप्रैल को 1522 और 19 अप्रैल 2021 को 1588 इस प्रकार 13 अप्रैल से लेकर 19 अप्रैल तक कुल 8 हजार 152 कोरोना पीड़ित मरीज स्वस्थ होकर अपने घर को लौट चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Google Transliteration.(To type in English, press Ctrl+g)