Wednesday , February 11 2026
ताज़ा खबर
होम / राज्य / मध्य प्रदेश / भोपाल / कोरोना संक्रमण से बचाव हेतु निगम द्वारा समस्त 85 वार्डों के चयनित स्थान पर 2097 व्यक्तियों ने लगवाए टीके

भोपाल / कोरोना संक्रमण से बचाव हेतु निगम द्वारा समस्त 85 वार्डों के चयनित स्थान पर 2097 व्यक्तियों ने लगवाए टीके

आम सभा, भोपाल : कोरोना वायरस के संक्रमण से सुरक्षा हेतु नागरिकों को कोविड वैक्सीनेषन का कार्य तीव्र गति से निरंतर जारी है। अधिक से अधिक नागरिकों को कोविड वैक्सीन लगाने के दृष्टिगत् माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के आव्हान एवं माननीय मुख्यमंत्री श्री षिवराज सिंह चैहान की मंषा अनुरूप भोपाल शहर के 19 जोनों के अंतर्गत 85 वार्डों में पृथक-पृथक स्थानों पर विषेष टीकाकरण निरंतर किया जा रहा है इसी तारतम्य में सोमवार को सभी 85 वार्डों में 1195 व्यक्तियों को कोविड वैक्सीन लगाई गई जबकि मंगलवार, 20 अप्रैल 2021 को 85 वार्डों में चिन्हित स्थानों पर 902 व्यक्तियों को टीकाकरण किया गया। इस प्रकार दो दिवस में कुल 2097 व्यक्तियों का टीकाकरण किया गया।

निगम आयुक्त के.वी.एस.चैधरी के निर्देश पर कोविड टीकाकरण हेतु पूर्व से सामान्य रूप से संचालित फीवर क्लीनिक, संजीवनी क्लीनिक, शासकीय अस्पताल/स्वास्थ्य केन्द्र/निजी अस्पताल व अन्य टीकाकरण केन्द्रों के अतिरिक्त नगर निगम, भोपाल द्वारा 85 वार्डों के चयनित स्थानों पर व्यापक स्तर पर टीकाकरण की व्यवस्था की गई और इसके अंतर्गत सोमवार को 1195 तथा मंगलवार को 902 व्यक्तियों को टीकाकरण किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Google Transliteration.(To type in English, press Ctrl+g)