Tuesday , April 21 2026
ताज़ा खबर
होम / राज्य / मध्य प्रदेश / भोपाल / टीला जमालपुरा क्षेत्र में मनाया गया भाजपा का स्थापना दिवस, प्रदेश उपाध्यक्ष आलोक शर्मा रहे मौजूद

भोपाल / टीला जमालपुरा क्षेत्र में मनाया गया भाजपा का स्थापना दिवस, प्रदेश उपाध्यक्ष आलोक शर्मा रहे मौजूद

आम सभा, भोपाल : भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के मौके पर आज मंगलवार सुबह टीला जमालपुरा हनुमान मंदिर के पास भाजपा रानी कमलापति मंडल द्वारा कार्यक्रम आयोजित किया गया कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष आलोक शर्मा भी शामिल हुए कार्यक्रम की शुरुआत सबसे पहले पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माला अर्पण व पुष्प अर्पित करते हुए हुआ, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष आलोक शर्मा ने सभी को भारतीय जनता पार्टी स्थापना दिवस पर शुभकामनाएं व बधाई देते हुए कहा कि एक समय था जब भाजपा के मात्र दो सांसद थे और आज देशभर में हर जगह भाजपा के सांसद विधायक और मुख्यमंत्री सहित प्रधानमंत्री भारतीय जनता पार्टी का है।

इसके साथ ही उन्होंने सभी से यह अपील भी की कि कोरोना अभी खत्म नहीं हुआ है अभी हमें सतर्क रहना है और मार्क्स करने की अपील करते हुए उन्होंने सब से आग्रह किया कि मास्क अवश्य पहने इस मौके पर भाजपा रानी कमलापति मंडल के मंडल अध्यक्ष शैलेश साहू, मंडल उपाध्यक्ष राजेश सिंह, मंडल उपाध्यक्ष राजकुमार साहू, पूर्व मंडल महामंत्री मनोहर, भोपाल उत्तर विधानसभा प्रभारी मनोज राठौड़ सहित कई भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Google Transliteration.(To type in English, press Ctrl+g)