Friday , March 13 2026
ताज़ा खबर
होम / राज्य / महाराष्ट्र के मंत्री आदित्य ठाकरे कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए

महाराष्ट्र के मंत्री आदित्य ठाकरे कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए

मुंबई : महाराष्ट्र के मंत्री आदित्य ठाकरे ने शनिवार को कहा कि वह जांच में कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। उन्होंने लोगों से अपनी सावधानी को कम न करने का आग्रह किया है। ठाकरे ने ट्विटर पर कहा, “कोविड-19 के हल्के लक्षण होने पर मैंने खुद की जांच करवाई थी और मैं कोविड-19 पॉजिटिव हूं।” मुंबई उपनगर के संरक्षक मंत्री ने उनके संपर्क में आए लोगों से भी अपनी जांच करवाने का अनुरोध किया है। मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के बेटे ने कहा, “मैं सभी से यह आग्रह करता हूं कि अपनी सतर्कता को कम ना करें, यह बेहद जरूरी है। कृपया कोविड-19 दिशानिर्देशों का पालन करें और सुरक्षित रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Google Transliteration.(To type in English, press Ctrl+g)