Wednesday , February 11 2026
ताज़ा खबर
होम / राज्य / मध्य प्रदेश / भोपाल / अंतराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में यूथ वेलफेयर आर्गेनाईजेशन एवं शाम्भवी वूमेन क्लब के तत्वाधान में शाम्भवी टैलेंट हंट का आयोजन

भोपाल / अंतराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में यूथ वेलफेयर आर्गेनाईजेशन एवं शाम्भवी वूमेन क्लब के तत्वाधान में शाम्भवी टैलेंट हंट का आयोजन

आम सभा , भोपाल : अंतराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में यूथ वेलफेयर आर्गेनाईजेशन एवं शाम्भवी वूमेन क्लब के तत्वाधान में शाम्भवी टैलेंट हंट का आयोजन मानस उद्यान, गुफा मंदिर में किया गया जिसमें कि महिलाओं द्वारा समूह नृत्य की प्रस्तुतियां दी गयी। संस्था के माध्यम से कार्यक्रम के दौरान कोरोना योद्धा महिलाओं का सम्मान किया गया। महिलाओं ने पारम्परिक वेश भूषा में रैंप वॉक और कलश सज्जा जैसी प्रतियोगिताओं में भाग लिया।

इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में थाना प्रभारी श्रीमती सीमा राय, टेलिविज़न सीरियल अभिनेत्री आरती शर्मा, मॉडल मुस्कान विश्वकर्मा एवं श्रीमती निमिषा सक्सेना (मिसेज इंडिया 2019) सम्मिलित हुए, जिनका कि संस्था की अध्य्क्ष श्रीमती रेखा शर्मा एवं अन्य सदस्यो के द्वारा स्वागत किया गया।

महिला कोरोना योद्धा डॉ शिल्पा पालीवाल, अंकिता दीवान, रीना मिश्रा का सम्मान किया गया। सभी प्रतिभागियों को संस्था द्वारा पुरुस्कृत किया गया।विभिन्न स्टालों के माध्यम से महिलाओं ने अपनी अपनी कलाओं का प्रदर्शन किया।कार्यक्रम के अंत मे संस्था अध्य्क्ष श्रीमती रेखा शर्मा के द्वारा नारी शशक्तिकरण का संदेश देते हुए सभी का आभार व्यक्त किया गया।

अपनी न्यूज़ पब्लिश करवाने के लिए इस नंबर पर व्हाट्सप्प करें : 7987056325

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Google Transliteration.(To type in English, press Ctrl+g)