Wednesday , February 11 2026
ताज़ा खबर
होम / राज्य / मध्य प्रदेश / गैर राजनैतिक किसान खाट पंचायत में सैकडों किसानों की मौजूदगी में दिग्विजय ने गिनाई कॄषि बिल की खामियां

गैर राजनैतिक किसान खाट पंचायत में सैकडों किसानों की मौजूदगी में दिग्विजय ने गिनाई कॄषि बिल की खामियां

आम सभा, बैरसिया।

बैरसिया तहसील के ग्राम शाहपुर में किसान खाट पंचायत में जुटे सैकडों किसान

किसानों को बंधुआ बना रही सरकार -दिग्विजय सिंह

6 मार्च को बैरसिया तहसील के ग्राम शाहपुर में किसानी बचाओ आंदोलन के संयोजक एवं प्रदेश कांग्रेस महासचिव रामभाई मेहर की अगुवाई में एक अनूठी और सफल किसान खाट पंचायत का आयोजन का किया गया।जो की पूरी तरह से गैर राजनैतिक किसान खाट पंचायत थी।कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान विष्णु के विश्व विराट स्वरूप एवं हल की पूजा कर किया गया।किसानों ने खाट पंचायत का मंच बैलगाड़ी का बनाया जिसको पलाश के फूलों सजाया गया था जो कि सभी को आकर्षित कर रहा था।किसानों ने किसान खाट माह पंचायत में पधारे किसान नेता गौरीशंकर विदुआ (उत्तरप्रदेश), संदीप गिड्डे पाटिल (महाराष्ट्र) एवं मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यंमत्री दिग्विजय सिंह को हल्दी का टीका लगाकर,गन्ने के गुड़ से मुंह मीठा कराकर,गेहूं की बाली एवं हल भेंट कर स्वागत किया।

हल्की ठंड के बीच बैरसिया के शाहपुर में खाट पंचायत हुई कहते है जैसा काम करना हो वैसा ही भेष भूषा होना चाहिए वैसी ही दिग्विजय सिंह की खाट पंचायत थी खेत खलिहान के बीच खाट और ऊपर से किसानों के ठाट ऐसे लग रहा था दिन में खलनायक से लगने बाला मौसम पूरी तरह अनुकूल हो चला था नजारा उस युग की याद दिला रहा था जिसे कभी भारत की असली तस्वीर कहा जाता था दिग्विजय सिंह पूरे जोश में दिखे देर रात तक किसान खाट पंचायत में उपस्थित किसान,महिलाएं एवं बच्चे पूरी एकाग्रता के साथ किसान नेताओं की कॄषि बिल से होने वाले दुष्परिणामों की बात को सुनते और अच्छी तरह से समझते रहे। दिग्विजय सिंह ने ग्रामीण बोलचाल में सीधे किसानों से संवाद करते हुए कृषि बिल की खामियां और उससे होने वाले नुकसान के विषय में सभी को सरलता से समझाया।इसी दौरान श्री दिग्विजय जी ने कृषि बिल से संबंधित किसानों के सवालों के जबाव भी दिए।

यह धर्म युद्व है आंदोलन नही -दिग्विजय सिंह

देश बिक रहा है रेल हवाई जहाज कंपनिया बेची जा रही है अब खेती बेचने के लिए सरकार तैयार है उन्होंने कहा कि हम देश नही बिकने देगे इस आंदोलन को जन आंदोलन राष्ट्रीय आंदोलन बनाना है मोदी जी कहते है भीड़ इकट्ठा करने से आंदोलन नही चलते में कहता हूं भीड़ इकट्ठा होते ही सरकारे चली जाती है मंच का संचालन कई वर्षों से किसानों के हित में काम कर रहे युवा किसान नेता केदार सिरोही ने किया।
कार्यक्रम के अंत सभी किसानों ने एक साथ पंगत में बैठकर भोजन किया। इस किसान खाट पंचायत में मुख्य रूप से किसानी बचाओ आंदोलन के सह संयोजक कल्लू गुर्जर, संगठन मंत्री परशुराम गुर्जर, प्रवक्ता दुष्यंत परतानी, पप्पू भैया कुशवाह, दीपक चौकसे,राहुल जैन,वीरेंद्र सिंह जाट,नारायण सिंह गुर्जर जमूसर कलां विशेष सहयोगी रहे।

ये लोग रहे मौजूद

जिला ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष अरुण श्रीवास्तव प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता श्रीमती जयश्रीहरिकरण प्रदेश महिला कांग्रेस सचिव राजकुमारी सुंदरलाल केवट नगर पालिका बैरसिया पर्यवेक्षक राजकुमारी गुर्जर जिला ग्रामीण कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष लोकेश दांगी सहित बड़ी संख्या में बैरसिया तहसील के किसान मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Google Transliteration.(To type in English, press Ctrl+g)