Wednesday , February 11 2026
ताज़ा खबर
होम / राज्य / सैंथवार-मल्ल स्वाभिमान मोर्चा के तत्वाधान में और सैंथवार मल्ल एकता मंच के सहयोग से महराजगंज शहर में सैंथवार-मल्ल सम्मेलन किया गया आयोजित

सैंथवार-मल्ल स्वाभिमान मोर्चा के तत्वाधान में और सैंथवार मल्ल एकता मंच के सहयोग से महराजगंज शहर में सैंथवार-मल्ल सम्मेलन किया गया आयोजित

आम सभा, महराजगंज।

समारोह की अध्यक्षता श्री रामकृपाल सिंह ने की जबकि संचालन अनूप सिंह एडवोकेट ने किया। समाज के इतिहास और आरक्षण का विस्तृत विवरण अरविंद सिंह जी ने प्रस्तुत किया।

मोर्चा विवाह ग्रुप की उपयोगिता के बारे में अनिल जी ने बताते हुए लोगों से जुड़ने को कहा।
अखण्ड जी ने ब्लड डोनर्स क्लब के माध्यम से समाज के लोगों को ब्लड सुविधा उपलब्ध कराने के बारे में बताया।

विनय सिंह जी ने मोर्चा के पर्सनलिटी डिवलेपमेंट के मार्गदर्शन को उपयोगी बताते हुए, उसकी तारीफ की।
सैंथवार मल्ल स्वाभिमान मोर्चा के उद्देश्य और मीटिंगों का विवरण मनोज सिंह जी ने प्रस्तुत किया। सैंथवार-मल्ल एकता मंच के श्री रामकृपाल सिंह ने कहा कि सैंथवार मल्ल समाज को अन्य समाज से प्रेरणा लेते हुए, एकजुट होकर समाज को आगे बढ़ाने में योगदान देना चाहिए। युवा शक्ति का आह्वान करते हुए उन्होंने कहा कि युवाओं को समाज को जागृत और संगठित करने का बीड़ा उठाना चाहिए। तभी समाज का चहुमुखी विकास हो सकेगा।

संचालन करते हुए अनूप सिंह जी ने एक प्रस्ताव रखा जिसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी से मांग की गई कि सैंथवार-मल्ल को कुर्मी-मल्ल और कुर्मी-सैंथवार के नाम से जारी हो रहे अन्य पिछड़े वर्ग के जाति प्रमाण पत्र को संशोधित कर मूल नाम से जाति प्रमाण पत्र जारी किया जाए।
जिसको सर्वसम्मति से पास किया गया।

सम्मेलन में मोर्चा की ओर से मनोज सिंह(अन्हारीबारी), बृजेश कु सिंह, आकाश सिंह, दुर्गेश सिंह ने भी अपने विचारों को रखा। इसके अतिरिक्त रामदयाल सिंह, राजेन्द्र सिंह ने भी सम्मेलन को संबोधित किया।
आज के सम्मेलन में मोर्चा की ओर से प्रशान्त सिंह, प्रभात सौरभ सिंह, दुर्विजय सिंह, श्याम प्रताप सिंह, उपेंद्र सिंह, सुधीर सिंह, सतीश सिंह, अभय प्रताप सिंह, राजन सिंह, अभय सिंह,जय सिंह, सूरज सिंह इत्यादि और राजेन्द्र सिंह, रामकृपाल सिंह, दामोदर सिंह, विनोद सिंह, सुनील सिंह,अनिल सिंह, श्याम सिंह,ओम प्रकाश सिंह, अजय सिंह, निठुरी सिंह,नागेन्द्र सिंह, वीरेंद्र सिंह, आर के सिंह, श्याम विहारी सिंह, दाऊ सिंह, अरुण प्रताप सिंह, शिव सागर सिंह, बब्बन सिंह, अम्बिका सिंह, सुभाष सिंह, शैलेन्द्र सिंह, दुर्गेश सिंह, राम दयाल सिंह, जय सिंह, नीतीश सिंह,युधिष्ठिर सिंह, उमेश सिंह, अरुण प्रताप सिंह (एडवोकेट), राम बेलास सिंह, सुकई सिंह, भोला सिंह, हरिहर सिंह , रविन्द्र सिंह, धर्मेन्द्र सिंह, अरुण प्रताप सिंह(यस आई), विनोद सिंह,सोनू सिंह,उमेश सिंह सहित सैकड़ों की संख्या में स्वजातीय लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Google Transliteration.(To type in English, press Ctrl+g)