Wednesday , February 11 2026
ताज़ा खबर
होम / राज्य / मध्य प्रदेश / भोपाल / खजूरी कलां में अवैध निर्माण को विस्फोट से किया गया जमींदोज

भोपाल / खजूरी कलां में अवैध निर्माण को विस्फोट से किया गया जमींदोज

– निगम ने जिला प्रशासन की कार्यवाही में किया सहयोग

भोपाल : शहर में अवैध निर्माणों के विरूद्ध जिला प्रशासन एवं नगर निगम द्वारा सख्त कार्यवाही निरंतर की जा रही है। इसी क्रम में निगम ने जिला प्रशासन की कार्यवाही में सहयोग करते हुए ग्राम खजूरी कलां में पूर्व के ले आउट के स्थान पर नया ले आउट स्वीकृत कराकर बनाये गये कामर्शियल काम्पलेक्स को विस्फोटक के माध्यम से जमींदोज करने की कार्यवाही की गई। उक्त कार्यवाही के दौरान जिला प्रशासन के अधिकारी एडीएम दिलीप यादव, एसडीएम विनीत तिवारी, तहसीलदार मनीष शर्मा, एडिशनल पुलिस अधीक्षक, पुलिस बल एवं नगर निगम के अधिकारी और अतिक्रमण विरोधी अमला मौजूद था।

शहर में अवैध निर्माणों के विरूद्ध जिला प्रशासन एवं नगर निगम द्वारा निरंतर कार्यवाही की जा रही है। नगर निगम ने शनिवार को जिला प्रशासन की कार्यवाही में सहयोग करते हुए एसओएस बालग्राम खजूरी कलां में खसरा क्रमांक 10, 11, 24 एवं 12 पर 7 एकड़ भूमि पर जन सहयोग कालोनी में हितग्राहियों को भूखंडों का कब्जा नहीं दिया जाकर कालोनी के पहले ले आउट पर एक दूसरा ले आउट स्वीकृत कराया जाकर विशाल कामर्शियल काम्पलेक्स का निर्माण किया गया था जिसे विस्फोटक के माध्यम से जमींदोज करने की कार्यवाही की गई।

उक्त विशाल कामर्शियल काम्पलेक्स को बिना किसी आंकलन की प्रक्रिया को अपनाये हुए सुश्री नीलम सिंह एवं सुश्री माया देवी रामतानी को विक्रय कर दिया गया। संस्था के पास ऐसे कोई दस्तावेज भी नहीं पाये गये जिससे ये परिलक्षित हो सके कि ये उक्त विक्रय प्रक्रिया से पूर्व समिति की बैठक बुलाकर विक्रय का कोई अनुमोदन या सहमति ली गई हो और न ही संस्था द्वारा कोई ऐसा दस्तावेज पेश किया। संस्था द्वारा बिना कोई खुली निविदा बुलाये किसी विशेष व्यक्ति को सीधे-सीधे लाभ पहुंचाने का कार्य किया गया। उपरोक्त विधि विरूद्ध निर्माण को हटाने हेतु उक्त कार्यवाही की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Google Transliteration.(To type in English, press Ctrl+g)