Wednesday , February 11 2026
ताज़ा खबर
होम / राज्य / कर्नाटक के हासन जिले में होयसाल काल के प्राचीन जैन मंदिर का पता लगाया

कर्नाटक के हासन जिले में होयसाल काल के प्राचीन जैन मंदिर का पता लगाया

बेलूर : भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) ने कर्नाटक के हासन जिले में होयसाल काल के प्राचीन जैन मंदिर का पता लगाया है। एएसआई अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि संभवत: यह जैन मंदिर है, यह प्राचीन ढांचा विशाल मंच पर बना है जिस पर जटिल कलाकृतियां उकेरी गई हैं जो होयसाल काल की विशेषता रही हैं। उन्होंने बताया कि मंदिर बेलुर तालुका के हालेबिदू के पास शांतिनाथ बसाडी में मिला है।

अधिकारी ने बताया कि यह खोज महत्वपूर्ण है क्योंकि यह दिखाती है कि होयसाल शासकों ने जैन धर्म को भी आश्रय दिया। एएसआई के क्षेत्रीय निदेशक (दक्षिण क्षेत्र) डॉ.जी माहेश्वरी के नेतृत्व में टीम ने 20 जनवरी को उत्खनन का काम शुरू किया। बेंगलुरु परिक्षेत्र में एएसआई के पुरातत्व अधीक्षक शिवकांत बाजपेयी ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, ‘‘ टीला 30 मीटर गुना 20 मीटर है। हमनें मंदिर के निचले हिस्से की खुदाई की है और कई कलाकृतिया एवं मूर्तियां वहां से मिली हैं। यह जैन मंदिर लग रहा है।” उन्होंने कहा कि यह महज शुरुआत है और नजदीक में कुछ बड़े मंदिर भी हो सकते हैं।

उल्लेखनीय है कि होयसाल राजवंश ने 12वीं से 14वीं शताब्दी तक इस इलाके पर राज किया था और उस समय के सभी संप्रदायों को सरंक्षण प्रदान किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Google Transliteration.(To type in English, press Ctrl+g)