Wednesday , February 11 2026
ताज़ा खबर
होम / राज्य / मध्य प्रदेश / संस्था नीलकंठ ग्रामीण विकास समिति भोपाल द्वारा सडक सुरक्षा नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया

संस्था नीलकंठ ग्रामीण विकास समिति भोपाल द्वारा सडक सुरक्षा नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया

आम सभा, भोपाल : संस्था नीलकंठ ग्रामीण विकास समिति भोपाल द्वारा सडक सुरक्षा सेमीनार/वर्कशाप.प्रश्नोत्तरी,हेलमेट वितरण एवं नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। संस्था द्वारा दिनांक 06.02.2021 को युथ होस्टल नियर पलास होटल नार्थ टी.टी. नगर भोपाल मे सडक सुरक्षा माह से संबंधित सडक सुरक्षा पर सेमीनार/वर्कशाप,प्रश्नोत्तरी,हेलमेट वितरण एवं नुक्कड़ नाटकका कार्यकम किया कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्रीमती रिचा जैन डी.एस. परसाईवर काईम भोपाल की उपस्थिती मे किया गया कार्यक्रम की अध्यक्षता रूचित्र नारायण त्यागी डारेक्टर नेहरू युवा केन्द्र म.प्र. कार्यक्रम के विशेष अतिथि डा० सुरेन्द्र शुक्ला युथ कोडिनेटर नेहरू युवा केन्द्र भोपाल म.प्र. द्वारा कार्यक्रम का सुभारंभ किया गया।

जिसमे मुख्य अतिथि डी0एस0पी0 रिचा जैन द्वारा आर.टी.ओ. एवं सडक सुरक्षा संबंधी प्रश्न पूछे जिसमे सही जवाव देने वाले लोगो को हेलमेट वितरण किये गये श्री रूचित्र नारायण त्यागी डारेक्टर नेहरू युवा केन्द्र म0प्र0के द्वारा अपने उद्वबोदन मे सडक सुरक्षा पर कहा गाडी चलाते समय सबसे ज्यादा पेसेन्स की जरूरत होती है एवं डा शुक्ला द्वारा सीट वेल्ट एवं रोड पर लगे चिन्हो को वारीकी से समझाया साथ ही ड्राइवरो के अधिकारो की जनकारी दी गई समय समय पर आई चेकअप की भी जानकारी दी गई साथ ही वाईक रेली का कार्यक्रम भी किया गया।

सड़क सुरक्षा के नियमों को पालन करने का संदेश दिया। इस अवसर पर नुक्कड़ नाटक की टीम के द्वारा लोगो को दो पहिया वाहन सड़क पर चलाते समय हेटमेट पहने के फायदे एवं हेलमेट नहीं पहनने पर होने वाले नुकसान को नाटक के माध्यम से बता एवं चार पहिया वाहन चलाने वालो को कार में सील बेल्ट पहन कर कार चलाने के फायदे एवं नहीं पहनने पर होने वाले नुकसान के बारे में बताया एवं नशा नहीं करने व नशा करके गाड़ी नहीं चलाने के संदेश नुक्कड़ नाटक की टीम के द्वारा दिया गया नुक्कड नाटक भोपाल के कई स्थानो न्यू मार्केटएवोर्ड क्लब, ज्येती सिनेमा एम0पी0 नगर में किया गया ।पर किजो कि सभी को बहुत पसंद आया व सभी ने इसका भरपुर मनोरंजन के माध्यम से ज्ञान हासिल किया । रैली के पश्चात सेमीनार स्थल पर कार्यक्रम का समापन किया गया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Google Transliteration.(To type in English, press Ctrl+g)