Friday , March 6 2026
ताज़ा खबर
होम / राज्य / मध्य प्रदेश / भाजपा कार्यकर्ताओं ने डीआईजी बंगला चौराहे पर कांग्रेस नेता कांतिलाल भूरिया का पुतला दहन किया गया

भाजपा कार्यकर्ताओं ने डीआईजी बंगला चौराहे पर कांग्रेस नेता कांतिलाल भूरिया का पुतला दहन किया गया

आम सभा, भोपाल। भोपाल के डीआईजी बंगला चौराहे पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेसी नेता कांतिलाल भूरिया का पुतला दहन करते हुए उनके खिलाफ नारेबाजी की। भाजपा जिला प्रवक्ता घनश्याम कुशवाहा व भाजपा रानी कमलापति मंडल के मंडल अध्यक्ष शैलेश साहू भाजपा की अध्यक्षता में भाजपा कार्यकर्ताओं ने आक्रोश दिखाते हुए कांतिलाल भूरिया के दिए गए बयान के खिलाफ नारेबाजी करते हुए उनका पुतला दहन डीआईजी बंगले चौराहे पर किया साथ ही महिला मोर्चा की भी कई कार्यकर्ता मौजूद रहे, बता दें कि कांग्रेस नेता कांतिलाल भूरिया ने एक बयान में कहा की बीजेपी के छूटभैया नेता राम मंदिर के चंदे से पी रहे हैं दारू जिसके बाद भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने आक्रोश दिखाते हुए कई बयान भी दिए साथ ही कई जगह उनका पुतला दहन भी किया गया।

डीआईजी बंगला चौराहे पर हुए पुतला दहन में भाजपा जिला प्रवक्ता घनश्याम कुशवाहा, भाजपा रानी कमलापति मंडल अध्यक्ष शैलेश साहू, भाजपा युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष हेमराज निषाद, हरि ओम आसेरी, पंडित श्रीहरी, बंटी माहेश्वरी, हरीश रायकवार, शुभम कुशवाह, मुकुल राठौर, वरुण गुप्ता, अन्नू यादव, कमलेश कुशवाहा, मुरली धाबी सहित भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Google Transliteration.(To type in English, press Ctrl+g)