Wednesday , February 11 2026
ताज़ा खबर
होम / राज्य / मध्य प्रदेश / एडीपीओ डॉ. रावण वर्मा का विदाई समारोह हुआ सम्‍पन्‍न

एडीपीओ डॉ. रावण वर्मा का विदाई समारोह हुआ सम्‍पन्‍न

– समाज सेवा के लिये विभाग को दिया गया था त्‍याग.पत्र

– मुख्‍य अतिथि के रूप में संयुक्‍त संचालक एल.एस. कदम रहे उपस्थित
 
भोपाल : भोपाल में पदस्‍थ अभियोजन अधिकारी डॉ. रावण वर्मा का विदाई समारोह आज अभियोजन  कार्यालय भोपाल में दोपहर 2 बजे आयोजित किया गया। काय्रक्रम के मुख्‍य अतिथि सयुंक्‍त संचालक माननीय एल एस कदम रहे, उन्‍होने डॉ. रावण वर्मा को विदाई स्‍वरूप स्‍‍म़ति चिन्‍ह भेटं कर उन्‍हे उज्‍जवल भविष्‍य की शुभकामनाओं सहित अपना आर्शीवाद प्रदान किया कार्यक्रम की अध्‍यक्षता करते हुए उपसंचालक अभियोजन भोपाल के के सक्‍सेना सहित सभी आगन्‍तुको का स्‍वागत किया। कार्यक्रम में पूर्व उपसंचालक पी एम शेवडे, राकेश पंचौली, सहायक संचालक शैलेन्‍द्र शर्मा, उदयभान रघुवंशी, लोकेन्‍द्र द्विवेदी, एवं अमित शुक्‍ला विशेष अतिथि के रूप में सम्मिलित हुये।

विदित है कि एडीपीओ डॉ. वर्मा मूलत: ग्‍वालियर के र‍हने वाले और सामाजिक कार्यों में बचपन से ही लगे हुये है। डॉ. वर्मा ने अपने पद से त्‍यागपत्र देते हुये कहा कि वर्तमान पद पर रहते हुये  समाज के शोषित वर्गों के उत्‍थान के लिये अपने तन-मन से नहीं लग पाएगें इस कारण वह त्‍यागपत्र देकर अपना शेष जीवन समाज और राष्‍ट्र केलिये  समर्पित करेगें।

जिला अभियोजन अधिकारी राजेन्‍द्र उपाध्‍याय द्वारा कार्यक्रम के अंत में उपस्थित अतिथियों एवं अधिकारियों, कर्मचारियों का आभार प्रकट किया गया कार्यक्रम में अति. डीपीओ. टी.पी. गौतम, श्रीमती वंदना परते, एडीपीओ. नीरेन्‍द्र शर्मा, मनोज त्रिपाठी, विक्रम सिंह, डी.के. आर्य सहित सभी अधिकारी एवं कर्मचारी तथा अधिवक्‍तागण उपस्थित रह कर डॉ. वर्मा को उनके उज्‍ज्‍वल भविष्‍य की शुभकामनाऐं प्रदान की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Google Transliteration.(To type in English, press Ctrl+g)