Wednesday , February 11 2026
ताज़ा खबर
होम / राज्य / हाटा (कुशीनगर) / मूल नाम सैथवार-मल्ल से जारी हो अन्य पिछड़े वर्ग का जाति प्रमाण पत्र

हाटा (कुशीनगर) / मूल नाम सैथवार-मल्ल से जारी हो अन्य पिछड़े वर्ग का जाति प्रमाण पत्र

आम सभा, हाटा (कुशीनगर)। सैथवार-मल्ल स्वाभिमान मोर्चा के तत्वाधान में सेलिब्रेशन लाॅन हाटा बाजार कुशीनगर में सैथवार-मल्ल सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन का संचालन अनुपम सिंह ने किया और अध्यक्षता रामरक्षा सिंह ने की सम्मेलन में समाज की एकजुटता और सहयोग पर बल देते हुए रामरक्षा सिंह ने कहा कि सैंथवार मल समाज के लोग अगर एकजुट होकर समाज के विकास के लिए कार्य करें तो समाज को आगे बढ़ने से कोई रोक नहीं सकता पूर्वांचल में सैथवार-मल्ल का परचम लहराने लगेगा सम्मेलन में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित कर माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मांग की गई कि सैथवार-मल्ल जाति को मूल नाम सैथवार- मल्ल से अन्य पिछड़े वर्ग का जाति प्रमाण पत्र जारी किया जाए। उल्लेखनीय है कि अभी सैथवार व मल्ल जाति को कुर्मी मल्ल, कुर्मी सैंथवार के नाम से अन्य पिछड़े वर्ग का जाति प्रमाण पत्र जारी होता है।

सम्मेलन में मनोज सिंह, अरविंद सिंह, अनिल सिंह, समुद्रगुप्त मल्ल अजय प्रताप मल्ल ने अपने विचार प्रकट किए।

सम्मेलन में संदीप सिंह, विजय कुमार सिंह, अर्जुन सिंह, डॉ विपिन सिंह, महेंद्र मल्ल, अजय सिंह को सम्मेलन को सफल बनाने के लिए स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।

सम्मेलन में दुर्गेश सिंह, राघवेंद्र सिंह, सनी सिंह, राम प्रताप सिंह, राजेंद्र सिंह, शिव सिंह, विनोद सिंह, अमरीश कुमार, रिंकू मल्ल, राकेश मल्ल, दिग्विजय सिंह, उपेंद्र सिंह, पंकज मल्ल, दुर्गेश सिंह, गुड्डू सिंह, राजीव सिंह, राजू सिंह, संदीप सिंह, अभय प्रताप सिंह, नरेंद्र सिंह, गंगा सिंह, सहित भारी संख्या में सैंथवार-सैंथवार मल मल्ल समाज के लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Google Transliteration.(To type in English, press Ctrl+g)