
आम सभा, भोपाल। टीला जमालपुरा क्षेत्र में भाजपा कार्यकर्ता ने भाजपा रानी कमलापति मंडल के मंडल प्रवक्ता हरीश रायकवार की अध्यक्षता में अयोध्या में बन रहे श्री राम मंदिर निर्माण के लिए धन संग्रह किया गया जिसमें घर-घर जाकर लोगों को राम मंदिर निर्माण के लिए अपने और से जितना हो सके उतनी राशि निर्माण के लिए दान करने के लिए कहां गया लोगों ने भी अपनी इच्छा अनुसार राशि दान की। इस मौके पर अनूप पुरोहित, सुधीर, हिमांशु सिंह, शुभम व अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Dainik Aam Sabha