Friday , February 13 2026
ताज़ा खबर
होम / राज्य / मध्य प्रदेश / तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ ने मुख्यमंत्री के नाम SDM को सौपा ज्ञापन

तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ ने मुख्यमंत्री के नाम SDM को सौपा ज्ञापन

आम सभा, भोपाल (बैरसिया) : मध्यप्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ के आह्वान पर हाई सेकेंडरी स्कूल की तथा 10 एवं 12 की परीक्षाओं में 40% से कम परीक्षा परिणाम आने पर संबंधित विषय के शिक्षकों और कैचमेंट शालाओ के शिक्षकों की 27 और 28 दिसंबर को परीक्षा लेने एवं परीक्षा में अनुच्छेद होने वाले शिक्षकों की बर्खास्तगी करने की नीति के विरोध में आज मध्यप्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ तहसील शाहपुरा बेरसिया द्वारा मध्य प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ के प्रांतीय उपाध्यक्ष कैलाश नारायण सक्सेना के नेतृत्व में सैकड़ो शिक्षकों ने प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नाम एस डी एम बैरसिया राजीव नन्दन श्रीवास्तव को ज्ञापन सौपा.

मध्य प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ के प्रांतीय उपाध्यक्ष कैलाश नारायण सक्सेना ने कहा कि शासन द्वारा जारी किए गए आदेश से शिक्षकों में भय एवं आक्रोश व्याप्त है इस आदेश को तुरंत शिक्षकों के सम्मान में निरस्त किए जाने की मांग की है ज्ञापन देते समय संघ के प्रांतीय उपाध्यक्ष एवं बैरसिया तहसील के अध्यक्ष कैलाश सक्सेना बीआरसी राम किशन गुर्जर शिक्षा विभागीय समिति बेरसिया के अध्यक्ष मनोज शर्मा तुलाराम तिवारी, सुधीर कुशवाह संजीव जैन मदन नामदेव फूल सिंह विश्वकर्मा मोहन सिंह दांगी सुरेंद्र सिंह ठाकुर भंवरलाल बडोनिया बड़ी संख्या में शिक्षक मौजूद थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Google Transliteration.(To type in English, press Ctrl+g)