Monday , March 2 2026
ताज़ा खबर
होम / व्यापार / ऊषा इंटरनेशनल ने कई सीलिंग पंखे लॉन्च किए, पोर्टफोलियो का विस्तार किया

ऊषा इंटरनेशनल ने कई सीलिंग पंखे लॉन्च किए, पोर्टफोलियो का विस्तार किया

– यह पंखे तमाम खूबियों, समकालीन और स्मार्ट डिजाइन से सुसज्जित हैं। इनके जबर्दस्त प्रदर्शन का वादा इन्‍हें एक आकर्षक खरीद बनाता है

नई दिल्ली : भारत के उपभोक्ता उत्पादों के प्रमुख ब्रांड और पंखों की श्रेणी में उद्योग अग्रणी ऊषा इंटरनेशनल ने हाल ही में सीलिंग पंखों के पोर्टफोलियो का विस्तार किया है। कंपनी ने कई उत्‍पाद लॉन्च किए हैं, जिसमें स्विफ्ट अल्फा, ब्लूम बेलफ्लावर, एयरस्ट्रॉन्ग और हेलियस श्रेणी के पंखे शामिल हैं।

स्विफ्ट अल्फा और स्विफ्ट अल्फा क्रोम
ऊषा स्विफ्ट पंखा भारत में बिकने वाला पंखों का नंबर 1 मॉडल है। कंपनी ने इस रेंज का विस्तार और अपग्रेडेशन कर दो नए मॉडल के पंखे, स्विफ्ट अल्फा और स्विफ्ट अल्फा क्रोम को पेश किया है। ये पंखे 210 क्यूबिक मीटर प्रति मिनट और 350 आरपीएम की रफ्तार से कमरे में हवा फेंकते हैं। स्विफ्ट अल्फा और स्विफ्ट अल्फा क्रोम पंखे समकालीन डिजाइन और आकर्षक फिनिश का वादा करते हैं। ये पंखे लंबे समय तक साथ निभाते हैं।

ये पंखे कम वोल्टेज पर भी बेहतरीन परफॉर्मेंस देते हैं। इनका स्वीप साइज 1200 एमएम का है और यह 100 फीसदी कॉपर की मोटर से लैस हैं। स्विफ्ट अल्फा सीरीज की श्रृंखला के पंखों की डिजाइनिंग आधुनिक युग के भारतीय उपभोक्ताओं को ध्यान में रखकर की गई है। यह अलग अलग रंगों, जैसे मैटी ब्राउन, स्मोक ग्रे, स्मोक ब्राउन, वाइब्रेंट ब्लू, रिच वाइट और रिच आइवरी रंगों में आते हैं।

ब्लूम बेलफ्लावर
ऊषा की ब्लूम बेलफ्लॉवर श्रृंखला के पंखे गर्मियों में खिलने वाले फूलों की खूबसूरती से प्रेरित हैं। नई ब्लूमबेल फ्लावर श्रृंखला बेहद खूबसूरत है। ये पंखे तीन रंगों, स्पार्कल ब्लैक और मैरून, स्पार्कल ब्राउन और गोल्ड और स्पार्कल वाइट और सिल्वर में आते हैं। 1300 एमएम की स्वीप के साथ पंखों के ब्लेड का अनोखा डिजाइन से कमरे में दमदार तरीके से ज्यादा तेज हवा आती है।

यह अनोखी स्वसुरक्षित रोगाणु रहित नैनो टेक्नोलॉजी से लैस है, जिससे कमरे में फैलने वाली हवा ज्यादा स्वच्छ होती है।

यह पंखे उन लोगों के लिए बेहद शानदार हैं, जो अपने घरों की शोभा और सुंदरता को बढ़ाने वाले पंखों की तलाश कर रहे हैं। ये पंखे खूबसूरती और परफॉर्मेंस का बेमिसाल संगम है। यह 250 क्यूबिक मीटर प्रति मिनट और 300 आरपीएम की स्पीड से कमरे में तेजी से हवा फेंकते हैं। ऊषा के ब्लूम बेल फ्लावर पंखे धूल को अलविदा कहने की तकनीक से लैस हैं। यह पंखे धूल, तेल, पानी, खरोंच और जंग प्रतिरोधक होते हैं। यह 16 पोल के उच्‍च टॉर्क और 100 फीसदी कॉपर की मोटर के साथ आते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Google Transliteration.(To type in English, press Ctrl+g)