Wednesday , February 11 2026
ताज़ा खबर
होम / राज्य / मध्य प्रदेश / चंदेरी / श्री 1008 श्री सिद्धचक्र महा मंडल बिधान एवं विश्व शांति महायज्ञ हेतु पात्र चयन 8 दिसम्बर को

चंदेरी / श्री 1008 श्री सिद्धचक्र महा मंडल बिधान एवं विश्व शांति महायज्ञ हेतु पात्र चयन 8 दिसम्बर को

आम सभा, विशाल सोनी, चंदेरी। विश्व में व्याप्त कोरोना महामारी को सम्पूर्ण विश्व से समाप्त करने हेतु श्री सिद्ध भगवान की आराधना स्वरूप सर्व रोग, शोक, भय, चिंता निवारणार्थ श्री 1008 श्री सिद्ध चक्र महा मंडल बिधान एवं विश्व शांति महायज्ञ के आयोजन हेतु पात्रों का चयन, संस्कार प्रणेता पूज्य मुनि श्री 108 पद्मसागर जी महाराज के मंगल सान्निध्य में श्री पार्श्वनाथ दिग.जैन प्राचीन मंदिर चन्देरी में दोपहर 02 बजे से किया जावेगा.

उक्त आयोजन की जानकारी देते हुए मुनि सेवा समिति के प्रवक्ता सम्यक जैन ने बताया कि मुनि श्री पद्मसागर जी महाराज के मंगल सानिध्य में दि. 22 दिसम्बर से 30 दिसम्बर 2020 तक होने बाले श्री 108 श्री सिद्ध चक्र महा मंडल बिधान के मुख्य महा पात्रों का चयन रविवार को किया जावेगा. जिसमें सौधर्म इंद्र, ईशान, सानत्कुमार, माहेन्द्र इंद्र एवं कुबेर, यज्ञ नायक, महामंडलेश्वर, भरत, बाहुबली आदि पात्रों का चयन किया जावेगा. अन्य साधारण इंद्र, इन्द्राणी की राशि 3100) रु. एवं इंद्र की राशि 1501) रखी गईं हैं. आयोजन के दौरान सभी पात्रों के भोजन की व्यबस्था आयोजन समिति द्वारा रखी गईं हैं. कोरोना महामारी के सम्पूर्ण रूप से विश्व से नष्ट होने हेतु इस महा अनुष्ठान का आयोजन किया जा रहा हैं.

इस पुण्यदायी महा अवसर का लाभ प्राप्त करने हेतु सभी जैन समाज से आग्रह हैं कि श्री सिद्ध भगवान की आराधना में सभी अपना योगदान अवश्य प्रदान करें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Google Transliteration.(To type in English, press Ctrl+g)