Wednesday , February 11 2026
ताज़ा खबर
होम / राज्य / उत्तरप्रदेश के देवरिया जिला के ग्राम- करचो में दुर्गा पूजन कि विशेष तैयारी

उत्तरप्रदेश के देवरिया जिला के ग्राम- करचो में दुर्गा पूजन कि विशेष तैयारी

आम सभा।उत्तर प्रदेश के जिला – देवरिया, ग्राम-करचो , जो देवरिया जिले का बहुत ही छोटा गांव है जिसमे लगातार पिछले – 70 वर्षों से दिन मंगलवार और दिन शनिवार को भजन कीर्तन होता आ रहा है और साथ ही साथ गांव के नवयुवको के द्वारा पिछले 11 वर्ष से लगातार ग्राम- करचो के दुर्गा मंदिर को डेकोरेशन करके 09 दिनों तक अखंड रामायण का पाठ कराया जाता है इस वर्ष भी इस समारोह का आयोजन किया जा रहा है । जिसमे गांव के सभी नवयुवको व हर ग्रामीण बहुत ही बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेते है और हर ग्रामीण तन मन धन से अपने आप को माँ के दरबार मे नवरात्रि तक समर्पित करते हैं ।

यह मंदिर बहुत ही प्राचीन मंदिर है जिसमे जो भी श्रद्धालु सच्चे दिल से जाता या सच्चे दिल से माँ को याद भी कर लेता है उसका मनोकामना जरूर ही पूरा होता है यह कथन – बाबू राम त्रिपाठी जो पिछले 50 वर्षों से माँ की सेवा करते आ रहे है, श्री त्रिपाठी जी ने बताया दुर्गा पूजा का पर्व हिन्दू देवी दुर्गा की बुराई के प्रतीक राक्षस महिषासुर पर विजय के रूप में मनाया जाता है। अतः दुर्गा पूजा का पर्व बुराई पर भलाई की विजय के रूप में भी माना जाता है। इसलिए आप सभी हमेशा भला ही करे और जरूरतमंद को मदत करे । साथ ही साथ वैश्विक कोरोना महामारी को देखते हुए वह सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुए संभव हो तो आप सभी इस मौके पर जरूर पधारे।

इस दुर्गा पूजन के शुभ अवसर पर मुख्य कार्यकर्ता – ग्रामप्रधान – अमरेश नाथ त्रिपाठी, सुरेश तिवारी, अशोक तिवारी,दयाशंकर त्रिपाठी, अवधेश तिवारी ,सरत चंद तिवारी, मानवेन्द्र तिवारी,राघवेंद्र त्रिपाठी, कैलाश यादव , अर्जुन कुशवाहा , सचितानंद त्रिपाठी , राजन त्रिपाठी, विष्णु कांत तिवारी,ओमप्रकाश त्रिपाठी ,पिंटू त्रिपाठी , आदित्य कुशवाहा ,धर्मेंद्र यादव ,अमरनाथ कुशवाहा राम ब्यास कुशवाहा,टाइगर त्रिपाठी, बंटी बाबा, पप्पू त्रिपाठी, संजीव तिवारी, हीरालाल गौड़, सनी तिवारी (बागी), हृदया नंद तिवारी (संपि तिवारी),गुड्डू प्रजापति, व समस्त ग्रामवाशी ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Google Transliteration.(To type in English, press Ctrl+g)