Wednesday , February 11 2026
ताज़ा खबर
होम / राज्य / मध्य प्रदेश / लूट और धोखाधडी करने वाली गैंग का वान्टेड सरगना राजू ईरानी उर्फ आबिद अली क्राइम ब्रांच भोपाल की गिरफ्त में

लूट और धोखाधडी करने वाली गैंग का वान्टेड सरगना राजू ईरानी उर्फ आबिद अली क्राइम ब्रांच भोपाल की गिरफ्त में

– काले रंग की पजैरो कार से आगरा भागने की फिराक में था आरोपी

– आरोपी की गिरफतारी पर 10,000/- रूपये का था ईनाम घोषित

– आरोपी के खिलाफ कई राज्यों में दर्ज है अपराध, जिन राज्यों की पुलिस कर रही है आरोपी की तलाश

– मुबई, पुणे, और भोपाल जेल में बंद हो चुका है आरोपी

– उक्त प्रकरण में आरोपी के साथीदारन पूर्व में हो चुके है गिरफतार

– काफी समय से आरोपी राजू ईरानी उर्फ आबिद चल रहा था फरार

आम सभा, भोपाल। थाना क्राइम ब्रांच भोपाल की टीम संपत्ति संबंधी अपराधियों की तलाश वास्ते थाने से हमराह स्टाफ के इलाका रवाना थे। जहां पर मुखबिर जरिये सूचना प्राप्त हुई की थाना क्राइम ब्रांच के अपराध में फरार ईनामी आरोपी एक काले रंग की पजेरो क्रमांक एम.पी.20/सी.ई/8101 कार से आगरा निकलने की फिराक में है।

आरोपी राजू ईरानी उर्फ आबिद अली थाना क्राइम ब्रांच के अपराध क्रमांक 89/20 धारा 399,402 भादवि 25/27 आर्म्स एक्ट के प्रकरण में फरार है। जिसकी मुखबिर द्वारा प्राप्त सूचना से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया। वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा प्राप्त निर्देशों पर आरोपी की तस्दीक हेतु मुखबिर द्वारा बताये स्थान एवं संभावित स्थान परवलिया सडक हाइवे मेन रोड पर पॉइन्ट बनाया गया। जहां पर हमराह स्टाफ के संदिग्ध वाहनों पर नजर रखी गई । कुछ देर बाद एक काले रंग की पजेरो कार आते दिखी।

जिसे हमराह स्टाफ की मदद से घेराबंद्धी कर उक्त वाहन को रोककर कर चेक किया गया। जिसका नंबर एम.पी.20/सी.ई/8101 काले रंग की पजेरो कार थी। उक्त वाहन को चला रहे व्यक्ति से नाम पता पूछा तो अपना नाम राजू ईरानी उर्फ आबिद अली पिता असमत अली उम्र 40 निवासी अमन कालोनी ईरानी डेरा करोंद थाना निशातपुरा भोपाल होना बताया जिससे काफी हिकमअमली से पूछताछ की गई तो उसके द्वारा थाना क्राइम ब्रांच के अपराध क्रमांक 89/20 धारा 399,402 भादवि 25/27 आर्म्स एक्ट के प्रकरण में जुर्म करना स्वीकार किया। आरोपी को विधिवत गिरफतार कर थाने लाया गया। उक्त प्रकरण में पूर्व में 08 आरोपीगणों को गिरफतार किया जा चुका है ।

तरीका वारदात :-

बैंक में सीधे- साधे ग्राहकों को नोट गिनने के बहाने या असली-नकली नोट की पहचान कराने के नाम पर ठगी करते है।

पुलिस अधिकारी बनकर आम जनता को भय दिखाकर पैसे ऐठते थे आरोपी।

ज्वैलर्स की दुकान पर ग्राहक बनकर दुकानदार को बातो में उलझाकर स्वर्ण आभूषण चोरी करना ।

पूर्व में गिरफतारशुदा आरोपीगणों के नाम :-

(1.) हसनी अली पिता असमत अली निवासी-भानपुर छोला मंदिर भोपाल।
(2.) आजम जाफरी पिता मुमताज अली निवासी – निवासी-भानपुर छोला मंदिर भोपाल।
(3.) गुलाम अली पिता असमत अली निवासी-भानपुर छोला मंदिर भोपाल।
(4) साहिल अब्बास पिता मुजाहिद हुसैन निवासी- अमन कॉलोनी छोला मंदिर भोपाल।
(5.) अली हैदर पिता सलीम अली निवासी- जुलवानिया कॉलोनी बडवानी, म0प्र0 ।
(6) तनवीर खान पिता मुख्तार खान निवासी – अमन कॉलोनी हाउसिंग बोर्ड छोला मंदिर भोपाल।
(7) मुख्तार खान पिता मिर्जा युसूफ अली निवासी – अमन कॉलोनी हाउसिंग बोर्ड छोला मंदिर भोपाल।
(8) अबुतराव पिता आजम अली निवासी- विदिशा रोड भानपुर, निशातपुरा भोपाल।

आपराधिक रिकार्ड आरोपी :-

राजू ईरानी उर्फ आबिद अली उम्र 40 वर्षश्निवासी अमन कॉलोनी निवासी – सिया मस्जिद के पीछे करोंद थाना निशातपुरा भोपाल।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Google Transliteration.(To type in English, press Ctrl+g)