Thursday , March 5 2026
ताज़ा खबर
होम / राज्य / मध्य प्रदेश / भोपाल / भगवान श्री गणेश की प्रतिमाओं को घर पर ही विधि-विधान से विसर्जित करने की महंत एवं संतों ने नागरिकों से की अपील

भोपाल / भगवान श्री गणेश की प्रतिमाओं को घर पर ही विधि-विधान से विसर्जित करने की महंत एवं संतों ने नागरिकों से की अपील

आम सभा, भोपाल। कोरोना संक्रमण के कारण घर-घर विराजे भगवान श्री गणेश की प्रतिमाओं को विधि-विधान से घर पर ही विसर्जित करने की शहर के प्रमुख महंतों एवं संतों ने नागरिकों/श्रद्धालुओं से अपील की है।

गुफा मंदिर के महंत श्री चन्द्रमा दास जी त्यागी महाराज, पंचमुखी हनुमान मंदिर महामंडलेष्वर श्री भूषणदास जी महंत, प्रमुख पंडित श्री विषणु राजोरिया ने कोरोना संक्रमण के कारण घर-घर विराजे भगवान श्री गणेश की प्रतिमाओं को विधि-विधान से घर पर ही विसर्जित करने की अपील की है। महंतों एवं संतों ने भगवान श्री गणेश की प्रतिमाओं को घर पर ही विधि-विधान से विसर्जित करने की विधि का भी वर्णन किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Google Transliteration.(To type in English, press Ctrl+g)