Wednesday , February 11 2026
ताज़ा खबर
होम / राज्य / मध्य प्रदेश / प्रदेश में कलम बंद हड़ताल रही सफल मोर्चा आगामी निर्णायक आंदोलन की रणनीति बनाएगा

प्रदेश में कलम बंद हड़ताल रही सफल मोर्चा आगामी निर्णायक आंदोलन की रणनीति बनाएगा

आमसभा, भोपाल मध्यप्रदेश अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा एवं संयुक्त समन्वय समिति के तत्वाधान में आज 24 अगस्त को पूरे प्रदेश में कलम बंद हड़ताल सफल रही प्रदेश के कर्मचारियों ने आज कलम बंद रखकर सरकार को याद कराया है कि हमारे ऊपर जो सरकार ने आर्थिक हमले किए हैं उसी से कर्मचारी जगत नाराज है और आने वाले समय में भी अगर हमारी न्यायोचित चारों मांगों पर सरकार ने विचार नहीं किया तो कर्मचारी जगत की नाराजगी सरकार पर भारी पड़ेगी आज पूरे प्रदेश में जिला कार्यालयों में कार्यरत कर्मचारियों ने कलम बंद हड़ताल रखी जहां मंत्रालय में सुभाष वर्मा के नेतृत्व में मंत्रालय के कर्मचारियों ने कलम बंद हड़ताल रखी सतपुड़ा विंध्याचल भवन में भी कर्मचारियों ने अपनी कलम बंद रखी.

वहीं निगम मंडल कर्मचारियों में बलवंत सिंह रघुवंशी के नेतृत्व में निगम मंडल के कर्मचारियों ने भी कलम बंद हड़ताल रखी प्रदेश के अधिकांश जिला कार्यालय तहसील कार्यालयों में आज कामकाज नहीं हुआ कर्मचारी कलम बंद हड़ताल पर रहे आज जिस प्रकार कर्मचारी जगत ने एक छोटे से कॉल पर पूरे प्रदेश में अपनी नाराजगी का रुख स्पष्ट किया है इससे यह स्पष्ट हो गया है कि कर्मचारी सरकार से आर-पार की लड़ाई लड़ना जानता है सरकार ने अगर चारों मांगों पर गंभीरता से विचार नहीं किया तो संयुक्त मोर्चा ने लिया निर्णय लिया है कि आगामी समय में संयुक्त मोर्चा के सभी संगठन भोपाल में बैठक कर अपनी प्रमुख चार मांगों को लेकर निर्णायक आंदोलन की रणनीति बनाएंगे.

संयुक्त मोर्चा के कर्मचारी नेताओं भुवनेश पटेल अन्य पिछड़ा वर्ग अनुसूचित जाति कर्मचारी संगठन, एल.एन.कैलासिया पेंशनर्स एसोसिएशन, एस.बी. सिंह संयोजक मध्यप्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ, ओपी कटियार संयोजक मध्यप्रदेश तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ, जितेंद्र सिंह अध्यक्ष संयुक्त मोर्चा, इंजीनियर देवेंद्र सिंह भदोरिया कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष संयुक्त मोर्चा, राजकुमार चंदेल महामंत्री राज्य कर्मचारी संघ, इंजीनियर अशोक शर्मा राजपत्रित अधिकारी संघ, महेंद्र शर्मा लघु वेतन कर्मचारी संघ, दिनेश चंद्र शर्मा मध्य प्रदेश पंचायत सचिव संगठन, उपेन्द्र सिंह सेंगर मध्य प्रदेश मुख्य कार्यपालन अधिकारी संघ, धर्मेन्द्र सिंह तोमर मध्यप्रदेश डिप्लोमा इंजीनियर संघ, निर्मल अग्रवाल शिक्षक कांग्रेस, एमपी द्विवेदी मध्यप्रदेश लिपिक वर्गीय कर्मचारी संघ, सुरेंद्र सिंह सोलंकी मध्यप्रदेश नगर पालिका नगर निगम अधिकारी कर्मचारी संघ, फिरोज खान राजस्व निरीक्षक संघ, उपेंद्र सिंह बाघेल मध्यप्रदेश पटवारी संघ, साबिर खान मध्यप्रदेश वाहन चालक यंत्रीकी संघ, अजय श्रीवास्तव, नीलू निगम मंडल कर्मचारी संघ, निर्मल तिवारी मध्यप्रदेश वन कर्मचारी संघ, अनिल शर्मा मध्यप्रदेश आईटीआई कर्मचारी संघ, भरत पटेल आजाद अध्यापक संघ, आरिफ अंजुम शासकीय अध्यापक संगठन, दिग्विजय सिंह चौहान पुरानी पेंशन बहाली संगठन, राकेश नायक राज्य शिक्षक कांग्रेस, देवेंद्र गोस्वामी मध्यप्रदेश चिकित्सा अधिकारी संघ, बलवंत सिंह रघुवंशी मध्यप्रदेश हाउसिंग बोर्ड कर्मचारी संघ, सुभाष वर्मा मंत्रालय शीघ्र लेखक संघ, शंकर सिंह सेंगर के स्थाई कर्मी सेवा संघ, श्री सुभाष शर्मा सह संयोजक अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा आदि नेताओं ने आज हड़ताल सफल किए जाने पर प्रदेश के कर्मचारी जगत का आभार माना है.

जितेंद्र सिंह प्रदेश अध्यक्ष मध्यप्रदेश अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर यह जानकारी दी है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Google Transliteration.(To type in English, press Ctrl+g)