Tuesday , March 10 2026
ताज़ा खबर
होम / राज्य / मध्य प्रदेश / थाना हनुमानगंज पुलिस ने हत्या के प्रयास के फरार 5000 रू इनामी बदमाश को अवैध हथियार और चोरी की मोटर साईकल के साथ पकडा

थाना हनुमानगंज पुलिस ने हत्या के प्रयास के फरार 5000 रू इनामी बदमाश को अवैध हथियार और चोरी की मोटर साईकल के साथ पकडा

आम सभा, भोपाल। अति. पुलिस महानिदेशक भोपाल जोन, भोपाल उपेन्द्र जैन, उप पुलिस महानिरीक्षक (शहर) भोपाल इरशाद वली के दिशा निर्देशन में पुलिस अधीक्षक (उत्तर) मुकेश कुमार श्रीवास्तव, अति. पुलिस अधीक्षक जोन -3 रामसनेही मिश्रा के मार्गदर्शन में एवं नगर पुलिस अधीक्षक गोपाल सिंह चौहान के नेतृत्व में फरार इनामी बदमाशो की पतारसी कर धरपकड हेतु अभियान चलाया जा रहा है।

जिसके तहत थाना प्रभारी हनुमानगंज द्वार गठित टीम को दिनांक- 12/8/2020 को मुखबिर से प्राप्त सूचना पर थाने के अप.क्र- 642/2020 धारा 341,307,34 भादवि के मामले में श्रीमान् उप पुलिस महानिरीक्षक महोदय भोपाल द्वारा घोषित 5000 रूपये के फरार इनामी आरोपी सलमान उर्फ डांसर पिता सैयद इकबाल उम्र- 22 साल निवासी- म.न.63 गली नबंर 3 फुटा मकबरा भोपाल का फुटा मकबरा रोड पर तस्दीक कर टीम द्वारा आरोपी सलमान को अवैध हथियार के साथ पकडा।

जिसके विरूद्ध विधिवत् कार्यवाही कर अप.क्र- 849/2020 घारा 25 आर्म्स एकट् का कायम किया गया। आरोपी से सघन पूछताछ की तो उसने दो दिन पहले कमाली मंदिर रोड से एक मोटर साईकल स्पेलंडर भी चोरी करना स्वीकार किया। आरोपी को मेमोरेण्डम की तस्दीक करने पर पाया गया कि आरोपी से मिली मोटर साईकल थाने के अप.क्र- 845/2020 धारा 379 भादवि का मशरूका है। जिसे विधिवत् कार्यवाही कर जप्त किया गया। आरोपी को माननीय न्यायालय पेश किया गया है।

उक्त सराहनीय कार्य थाना प्रभारी हनुमानगंज निरीक्षक महेन्द्र सिंह ठाकुर, उनि विजय भामरे, सउनि अरविंद जांट, प्र.आर. सतेन्द्र चौबे, प्र.आर. रघुराज सिंह, प्र.आर. महेश शर्मा, आर. सौरभ राजावत, आर. प्रवीण, आर. चालक ध्रुव सिंह की माहत्वपूर्ण भूमिका रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Google Transliteration.(To type in English, press Ctrl+g)