Wednesday , February 11 2026
ताज़ा खबर
होम / राज्य / मध्य प्रदेश / भोपाल / 15 अगस्त-2020 स्वतंत्रता दिवस पर यातायात व्यवस्था

भोपाल / 15 अगस्त-2020 स्वतंत्रता दिवस पर यातायात व्यवस्था

आम सभा, भोपाल। प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी 15 अगस्त-2020 को स्वतंत्रता दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन मोतीलाल नेहरू स्टेडियम (लाल परेड मैदान) पर किया जाना है। इस अवसर पर यातायात व्यवस्था निम्नानुसार रहेगी :-

1- शहर में भारी वाहनों का प्रवेश 06.00 बजे से बंद रहेगा ।

2- अनुमति प्राप्त भारी वाहन एवं अन्य भारी वाहनों का प्रवेश दोपहर 12ः00 बजे तक शहर में लालपरेड ग्राउण्ड के आसपास वाले मार्गों पर प्रतिबंधित रहेगा ।

3- प्रातः07.00 बजे से कार्यक्रम समाप्त होंने तक यातायात का डायवर्सन निम्नानुसार रहेगा :-

आवष्यकतानुसार रोशनपुरा से भारत टॉकीज की ओर जाने वाले दो पहिया एवं चार पहिया बाणगंगा, मछलीघर, खटलापुरा, पी.एच.क्यू.तिराहा होते हुये भारत टॉकीज की ओर जावेंगे। इसी प्रकार लिलि टॉकीज से रोशनपुरा, टी.टी.नगर की ओर जाने वाले वाहन पी.एच.क्यू. तिराहा, खटलापुरा, मछलीघर, बाणगंगा से होते हुये रोशनपुरा, टी,टी,नगर की ओर जा सकेंगे। जिन्सी चौराहे से शब्बन चौराहे की ओर चर्च रोड पर यातायात प्रतिबंधित रहेगा। एम.पी.नगर तिराहे से लाल परेड मैदान की ओर आने वाला यातायात भी प्रतिबंधित रहेगा।

सभी डायवर्सन पाइंट से आमंत्रित अतिथिगण एवं स्वतंत्रता दिवस समारोह देखने वाले महानुभाव ही (पासधारी) प्रवेश कर सकेंगे । समारोह देखने वाले महानुभाव जिनके पास लाल रंग का पास है वह सत्कार द्वार से (होमगार्ड कार्यालय के सामने) प्रवेश कर सकेंगे तथा जिनके पास नीला रंग का पास हैं वह विजय द्वार (पुलिस पेट््रोल पंप के सामने) से प्रवेश कर सकेंगे।

पार्किग व्यवस्था –

1- सत्कार द्वार से प्रवेश करने वाले अतिथिगण (लाल पासधारी) अपने वाहन को आम बगिया वाले ग्राउण्ड पर पार्क करेंगे।

2- विजय द्वार से प्रवेश करने वाले अतिथिगण (नीला पासधारी) अपने वाहन से शहीद स्मारक तिराहे पर उतरकर अपने वाहन लालपरेड मैदान में पार्क करेंगे तथा दो पहिया वाहन सडक के दाहिंनी तरफ हॉर्स राईडिंग स्कूल ग्राउण्ड पर पार्क करेंगे ।

3- समस्त पासधारी आमंत्रित अतिथिगण अपने वाहनों के सामने स्क्रीन की बॉयी तरफ उपर की ओर पास आवश्यक रूप से लगॉयें ।

समस्त आगंतुकों एवं दर्शकों से अनुरोध है कि व यातायात पुलिस द्वारा बनाये गये निर्धारित स्थान पर ही अपने वाहन पार्क करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Google Transliteration.(To type in English, press Ctrl+g)