Thursday , February 26 2026
ताज़ा खबर
होम / राज्य / मध्य प्रदेश / भोपाल / तलैया पुलिस ने नकबजनी की घटना का किया पर्दाफास एक आरोपी गिरफ्तार मास्टर माइंड समेत दो आरोपी फरार

भोपाल / तलैया पुलिस ने नकबजनी की घटना का किया पर्दाफास एक आरोपी गिरफ्तार मास्टर माइंड समेत दो आरोपी फरार

आम सभा, भोपाल। मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि देशी कलारी में लॉकडाउन के दौरान समीर खां उर्फ शानु पातरा अपने दोस्तो के साथ शराब की पेटीयों की चोरी किया था वह सईदिया स्कूल ग्राउण्ड के पास खड़ा है। सूचना की तस्दीक हेतु एक टीम तैयार कर रवाना किया गया, जो सूचना सही पायी जो पुलिस को देखकर भागने लगा जिसे टीम की मदद से घेराबंदी कर पकड़ा गया।

नाम पाता पूछने पर अपना नाम समीर खां उर्फ शानु पातरा पिता सईद खां उम्र-32 साल निवासी-बरखेड़ी पातरा जहांगीराबाद भोपाल का होना बताया जिसे टीम द्वारा थाने लाकर बारीकी से पूछताछ की गयी जो अपने दोस्तो के साथ मिलकर घटना घटित करना स्वीकार किया। जिस पर थाना तलैया में अपराध क्र.-711/20 धारा-457,380 भादवि कायम है। प्रकरण में आरोपी से मश्रूका के संबंध में पूछताछ किया जो अपने साथी यावर खां एवं फैजान के साथ देशी कलारी की खिड़की तोड़कर 10 दिन के लॉकडाउन दिनाँक-24/07/2020 से 03/08/2020 के बीच चोरी को अंजाम दिया था।

आरोपी समीर खां उर्फ शानु पातरा के कब्जे से 20 पेटी किमती-80,000 रुपये का मश्रुका बरामद कर सुमार किया गया शेष हिस्से की पेटियां फुटकर में झग्गीयों में बेंचना बताया मामले में धारा 34(2) आबकारी एक्ट का ईजाफा किया गया। यह कि प्रकरण का मास्टर माइंड आरोपी यावर खां एवं फैजान खां निवासी गिन्नौरी तलैया का फरार है। आरोपी फैजान की चाय की दुकान है जो देशी कलारी की दीवार से लगी है छोटी चाय की गुमठी को आलीशान करने के लालच में नकबजनी जैसी गंभीर घटना को अंजाम दिया है आरोपी समीर खां उर्फ शान पातरा को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय से पुलिस रिमांड लेकर प्रकरण से संबंधित जानकारी ली जावेगी।

सराहनीय भूमिका – थानाप्रभारी तलैया डी.पी.सिंह, उनि गौरवसिंह, सउनि रघुवीरसिंह, प्रआर मनोज, शैलेन्द्र, आर शैलेन्द्र, नेपाल, लक्ष्मण, उमेश, नर्मदा, सलोनी की सराहनीय भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Google Transliteration.(To type in English, press Ctrl+g)