
रतलाम। मध्यप्रदेश के रतलाम में आज एक मकान की छत गिरने से नीचे कमरे में सो रहे एक ही परिवार के दो बच्चों और उनकी माँ की मौत हो गयी, जबकि परिवार का मुखिया गंभीर रूप से घायल हो गया।
पुलिस सूत्रों के अनुसार मूल रूप से झाबुआ जिले का निवासी और पेशे से ड्राइवर मोहन (38), पत्नी शर्मिला (35) तथा पुत्र राजवीर (10) और पुत्री यशिका (06) के साथ उस मकान में किराये से रहता था। मकान काफी पुराना था और उसकी छत बेहद जर्जर थी। सुबह लगभग पांच बजे गर्डर फर्शी से बनी छत अचानक भरभराकर नीचे जा गिरी।
परिवार के लोग मलबे में दब गए। लोगों की मदद से पुलिस ने चारों को निकाला, लेकिन शर्मिला, राजवीर और यशिका की मौत हो गयी थी, जबकि मोहन गंभीर रूप से घायल था। मोहन को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
Dainik Aam Sabha