Monday , March 16 2026
ताज़ा खबर
होम / राज्य / मध्य प्रदेश / अशोकनगर / पूर्व विधायक श्री जज्जी के प्रयासों से शंकरपुर मगरदा बासियों को मिलेंगा मूलभूत समस्याओं से निजात

अशोकनगर / पूर्व विधायक श्री जज्जी के प्रयासों से शंकरपुर मगरदा बासियों को मिलेंगा मूलभूत समस्याओं से निजात

– कालोनी में होगा नाली निर्माण, सड़क निर्माण, पानी की उचित व्यवस्था और विजली के खम्बों का दुरुस्तीकरण

आम सभा, विशाल सोनी, अशोकनगर। अशोकनगर से सटे ग्राम पंचायत मोहरी के शंकरपुर मगरदा कालोनी में लोग मूलभूत समस्याओ से परेशान थे। आज सुबह सुबह सैर करने के लिए पूर्व विधायक श्री जजपाल सिंह जज्जी शंकरपुर मगरदा की ओर पहुँचे तो कालोनी वासियों ने पूर्व विधायक को अपनी मूलभूत समस्याओ से अवगत कराते हुए, पानी,विजली,सड़क,ओर नाली निर्माण की वात कहि।

शंकरपुर मगरदा में बारिश के समय नाले का पानी लोंगो के घरों में भर जाता है, जिससे 4 महीने लोंगो को इस नाले के पानी से बहुत परेसान रहते है और कालोनी की गलियों में कीचड़ हो जाता है जिससे निकलने में भी परेशानी होती है वही गर्मी शुरू होते ही पानी की समस्या आने लगती है और रहवासियों को पानी खरीदना पड़ता है, विजली के खम्बों के खराब होने पर विजली की उचित व्यवस्था ना होने से रहवासी परेसान थे।

पूर्व विधायक ने कालोनी में पहुचकर निरीक्षण किया और मौके पर जनपद पंचायत के SDO, पंचायत इंस्पेक्टर इंजीनियर , पंचायत सचिव को बुलाकर पानी की समस्या से निजात दिलाने एवं गलियों में सड़क निर्माण,नाला निर्माण जल्द से जल्द करवाने की बात कही, वही कालोनी की बिजली व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए विजली विभाग के DE से फोन पर चर्चा की और जल्द से जल्द विजली के खम्बो को दुरुस्त करने की बात कही।

इस अवसर पर पूर्व विधायक श्री जजपाल सिंह जज्जी ने शंकरपुर मगरदा वासियों से कहा है कि बारिश शुरू होने से पहले सभी मूलभूत समस्याओं से निजात मिल जाएगा। कॉलोनी में नाली निर्माण,गलियों सड़क निर्माण, पानी की उचित व्यस्था एवं विजली के खम्बों का दुरुस्तीकरण एक दो दिन में ही शुरू कर दिया जाएगा। जिसके वाद आप सब को मूलभूत समस्याओं से जूझना नही पड़ेगा।

कालोनी वासियों में खुशी की लहर दौड़ गई और सभी लोंगो ने उनकी सभी समस्याओं के निराकरण को लेकर पूर्व विधायक श्री जज्जी का धन्यवाद किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Google Transliteration.(To type in English, press Ctrl+g)