Monday , March 16 2026
ताज़ा खबर
होम / राज्य / मध्य प्रदेश / सीहोर / घायल हिरण को पुलिस ने इलाज के लिए वन विभाग तक पहुंचाया

सीहोर / घायल हिरण को पुलिस ने इलाज के लिए वन विभाग तक पहुंचाया

आम सभा, सीहोर। मध्‍यप्रदेश पुलिस की डायल-100 सेवा जरूरतमंद लोगों की मदद के साथ-साथ बेजुबानों को भी सहारा दे रही है। इसी कड़ी में सीहोर जिले के थाना दोराहा के अंतर्गत सिकंदरगंज गाँव में घायल अवस्‍था में मिले हिरण को इलाज के लिए डायल-100 के एफआरवी वाहन ने वन विभाग कार्यालय तक पहुंचाया।

भोपाल स्थित डायल-100 के राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम में शुक्रवार को सूचना प्राप्त हुई थी कि जिला सीहोर थाना दोराहा के अंतर्गत सिकंदरगंज गाँव में एक हिरण घायल हो गया है। इस सूचना पर एफ़आरवी को घटना का विवरण देकर रवाना किया गया। एफ़आरवी स्टाफ द्वारा मौके पर पहुँचकर बताया एक हिरण जिसे गाँव में कुत्तो द्वारा घायल कर दिया गया है। एफ़आरवी स्टाफ ने घायल हिरण को अपने संरक्षण मे लेकर वन विभाग के अमले को सुपुर्द किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Google Transliteration.(To type in English, press Ctrl+g)