Sunday , February 22 2026
ताज़ा खबर
होम / व्यापार / जीडब्ल्यूएम ने अपनी भारतीय सहायक कंपनी के लिये वरिष्ठ नेतृत्व की घोषणा की

जीडब्ल्यूएम ने अपनी भारतीय सहायक कंपनी के लिये वरिष्ठ नेतृत्व की घोषणा की

• जेम्स यांग को प्रेसिडेन्ट और पारकर शी को प्रबंध निदेशक नियुक्त किया

• भारतीय बाजार के लिये अपनी प्रतिबद्धता का आश्वासन दिया

नई दिल्ली : ऑटो एक्सपो – द मोटर शो 2020 के 15वें संस्करण में भव्य प्रदर्शन करने वाले वैश्विक ऑटो निर्माता जीडब्ल्यूएम ने आज अपनी भारतीय सहायक कंपनी के लिये श्री जेम्स यांग को प्रेसिडेन्ट नियुक्त करने की घोषणा की है। कंपनी ने अपनी भारतीय अनुषंगी के लिये श्री पारकर शी को प्रबंध निदेशक भी नियुक्त किया है।

जेम्स यांग को शोध एवं विकास, परियोजना एवं विपणन प्रबंधन जैसे क्षेत्रों में समृद्ध अनुभव प्राप्त है और वे भारत में शोध एवं विकास, संयंत्र एवं औद्योगिक परिचालन पर विशेष रूप से ध्या न केंद्रित करें और पूरे जीडब्ल्यूएम इंडिया प्रोजेक्ट का नेतृत्व करेंगे।

इस नियुक्ति के बारे में जीडब्ल्यूएम की भारतीय अनुषंगी के प्रेसिडेन्ट जेम्स यांग ने कहा, ‘‘मुझे खुशी है कि मुझे ऐसे महत्वपूर्ण मोड़ पर परिचालन का नेतृत्व करने का मौका मिला है और मैं सर्वश्रेष्ठ गुणवत्ता के उत्पाद प्रदान करने की दिशा में हमारे द्वारा काम किये जाने की उम्मीद करता हूँ और साथ ही अधिक रोजगार, व्यवसाय और आर्थिक व्यवहार्यता बनाने की आशा भी करता हूँ।’’ उन्होंने यह भी कहा कि, ‘‘जीडब्ल्यूएम के लिये भारत बहुत महत्वपूर्ण है और आसियान क्षेत्र में चीजों की संपूर्ण योजना में एक महत्वपूर्ण भागीदार भी है। हमने तालेगांव संयंत्र और शोध एवं विकास सुविधा में निवेश के साथ भारतीय बाजार के लिये प्रतिबद्धता दिखाई है।’’

पारकर शी को समृद्ध वैश्विक अनुभव है और उन्होंने इंडिया प्रोजेक्ट में शामिल होने से पहले मध्य पूर्व, अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया में जीडब्ल्यूएम के व्यवसाय के विस्तार में बड़ा योगदान दिया है। वे भारत में जीडब्ल्यूएम के वाणिज्यिक परिचालन के लिये उत्तरदायी होंगे।

अपनी नियुक्ति के बारे में जीडब्ल्यूएम की भारतीय सहायक कंपनी के प्रबंध निदेशक श्री पारकर शी ने कहा, ‘‘मैं उस टीम का हिस्सा बनकर खुश हूँ, जो एक अत्यंत प्रतिस्पर्द्धी और शीघ्र ही विश्व का चौथा सबसे बड़ा बाजार बनने जा रहे भारत में प्रवेश करना चाहती है। जीडब्ल्यूएम में हमें भारतीय बाजार को लेकर बहुत आशायें हैं और निकट भविष्य में बाजार की क्षतिपूर्ति देख रहे हैं।’’ उन्होंने आगे कहा, ‘‘जीडब्ल्यूएम में हम उत्सांहित हैं और एक अत्यंत ग्राहक-केन्द्रित कंपनी बनाने और भारत में जीडब्ल्यूएम की ब्राण्ड इमेज मजबूत करने के लिये सकारात्म कता के साथ अपनी योजनाओं पर सक्रियता से काम करना जारी रखेंगे।’’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Google Transliteration.(To type in English, press Ctrl+g)