
आम सभा, भोपाल। भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा के बयान पर कांग्रेस प्रवक्ता फिरोज सिद्दकी ने हमला बोलते हुए कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह लॉकडाउन के पहले दिन से लेकर आज दिनांक तक लोगों की मदद कर रहे है।
कांग्रेस के प्रवक्ता ने कहा कि कांग्रेस शुरू से ही दिन दुखियों की मदद करती आ रही है। कांग्रेस कभी सहयोग को लेकर कोई दिखावा नहीं करती।
कांग्रेस के हर कदम पर भाजपा को साम्प्रदायिकता का रंग दिखता है । इसकी वजह यह है कि भाजपा को अब दूर दृष्टि दोष का रोग हो गया है। भाजपा को कायदे से पहले अपने रोग का उपचार कराना चाहिए।
कांग्रेस ने सवाल उठाते हुए कहा कि जब आज राजधानी में कोरोना का संकट छाया हुआ है। सभी जनप्रतिनिधि लोगों की मदद के लिए मैदान में है। लेकिन भाजपा सांसद साध्वी प्रज्ञा ठाकुर अपने संसदीय क्षेत्र में ही लोगों को दिखाई नहीं दे रही है।
Dainik Aam Sabha