Wednesday , February 11 2026
ताज़ा खबर
होम / राज्य / मध्य प्रदेश / भोपाल / वर्षा ऋतु में आपात स्थिति से निपटने हेतु फॉयर ब्रिगेड अमले को निरंतर दिया जा रहा है प्रशिक्षण

भोपाल / वर्षा ऋतु में आपात स्थिति से निपटने हेतु फॉयर ब्रिगेड अमले को निरंतर दिया जा रहा है प्रशिक्षण

बारिश के समय आपात स्थिति से निपटने के लिए प्रशिक्षित फॉयर अमला निचली बस्तियों में रहने वाले नागरिकों को बताएगा बचाव के तरीके

आम सभा, भोपाल : वर्षा ऋतु के दौरान आपात स्थिति में नागरिकों की सुरक्षा एवं बचाव हेतु निगम के फॉयर ब्रिगेड के अमले को निरंतर प्रशिक्षण दिया जा रहा है। फॉयर ब्रिगेड का प्रशिक्षित अमला बारिश के दौरान आपात स्थिति से निपटने के लिए निचली बस्तियों में रहने वाले नागरिकों को भी आपात स्थिति में प्राथमिक रूप से किए जाने वाले उपायों के संबंध में डेमो देकर विस्तृत जानकारी एवं प्रशिक्षण देगा। फॉयर अमले का यह कार्यक्रम 31 मई तक निरंतर जारी रहेगा।

निगम आयुक्त विजय दत्ता (आई.ए.एस.) के निर्देश पर फॉयर ब्रिगेड के कर्मियों को वर्षा ऋतु में आपदा की स्थिति को नियंत्रित करने एवं नागरिकों की त्वरित सुरक्षा एवं बचाव संबंधी प्रशिक्षण निरंतर दिया जा रहा है। अपर आयुक्त फॉयर के निर्देशानुसार फॉयर ऑफीसर रामेश्वर नील के निर्देशन में गांधी नगर, गोविन्दपुरा, बुल बोगदा सब स्टेशन पर स्टेशन प्रभारियों एवं फॉयर रेस्क्यू टीम के समस्त संसाधनों के साथ रिहर्सल कर प्रशिक्षण के दौरान फॉयर ब्र्रिगेड मुख्यालय में फॉयरकर्मियों को जलभराव व बाढ़ आदि में फंसे लोगों को त्वरित राहत पहुंचाने, उपलब्ध संसाधनों का समुचित एवं सावधानीपूर्वक संचालन, कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव हेतु सेनेटाइजेशन, बचाव कार्य के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग व अन्य सुरक्षात्मक उपायों के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई।

इस प्रकार का प्रशिक्षण शहर के सभी फॉयर सब स्टेशनो के कर्मचारियों को दिया जा रहा है और यह प्रशिक्षित फॉयरकर्मी अपने संबंधित क्षेत्रों की निचली बस्तियों के रहवासियों को वर्षा के दौरान उत्पन्न आपदा की स्थिति में बचाव हेतु प्राथमिक रूप से किए जाने वाले कार्यों की जानकारी डेमो के माध्यम से देंगे और प्रशिक्षित भी करेंगे। प्रशिक्षण एवं डेमो का यह कार्यक्रम 31 मई 2020 तक लगातार जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Google Transliteration.(To type in English, press Ctrl+g)