आम सभा, भोपाल
कोरोना संकट काल में महाराष्ट्र एवं झारखंड के हजारों मजदूर पलायन कर रहे हैं। मजदूर भौरी बाईपास रोड से गुजर रहे हैं ऐसे परिवारों को हुजूर विधायक प्रत्याशी नरेश ज्ञानचंदानी के नेतृत्व में भोजन सामग्री बिस्कुट के पैकेट पानी एवं नाश्ता आदि उपलब्ध कराया जा रहा है।
ज्ञानचंदानी के नेतृत्व में बड़ी संख्या में मजदूरों को भोजन सामग्री उपलब्ध कराई गई इस मौके पर अनिल आसवानी, भरत आसवानी,अशोक लालवानी, राम भरोसे राठौर संजय असवानी, जीतेश दीनानी, हिमांशु रामानी, निशांत, जीतू असवानी, अमित रावतानी सहित अनेक लोग मौजूद थे।
ज्ञानचंदानी को साथियों ने प्रवासी मजदूरों का दर्द बताया
उन्होने सोनिया गांधी, राहुल गांधी, कमलनाथ, दिग्विजय सिंह से आग्रह किया है कि हाइवे रोड पर प्रवासी मजदूर का दर्द देखकर रोंगटे खड़े हो जाते उनके लिए पार्टी की ओर से तत्काल बस की जाए जिससे ये लोग अपने अपने घर पहुंच सकें। हजारों पैदल, बैलगाड़ी, साइकिल, ऑटो और ट्रक में 65 से 90 मजदूर वापिस जा रहे हैं। प्रवासी मजदूरों का कहना था कि उनके पास खाने को तक नहीं था इसलिए घर वापिसी कर रहे हैं चाहे पैदल जाना पड़े।
Dainik Aam Sabha