Monday , March 9 2026
ताज़ा खबर
होम / राज्य / मध्य प्रदेश / प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजनाः मध्यप्रदेश में खाद्यान्न उठाव की स्थिति

प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजनाः मध्यप्रदेश में खाद्यान्न उठाव की स्थिति

आम सभा, भोपाल : मध्यप्रदेश राज्य के 5.45 करोड़ लाभार्थियों में वितरण के लिए प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत अप्रैल से जून 2020 माह में 8.19 लाख मीट्रिक टन खाद्यान्न मुफ्त आवंटन किया गया है जिसकी लागत लगभग रु.2200 करोड़ है। इस योजना के तहत मध्यप्रदेश सरकार ने दिनांक 12.05.2020 तक 4.46 लाख मीट्रिक टन खाद्यान्न उठाव कर चुकी है।

जिसकी लागत 1183 करोड़ रुपए है। इसके अलावा इस अवधि के दौरान मध्यप्रदेश सरकार द्वारा एन.एफ.एस.ए. एवं अन्य कल्याणकारी योजनाओं के तहत माह अप्रैल 2020 में 2.73 लाख मीट्रिक टन तथा मई 2020 में 12.5.2020 तक कुल खाद्यान्न का 63% खाद्यान्न का उठाव किया जा चुका है। इस लॉकडाउन की अवधि में दिनांक 24 मार्च से 12 मई तक 144 मालवाहक रेल के द्वारा 3.87 लाख मीट्रिक टन खाद्यान्न भारतीय खाद्य निगम मध्यप्रदेश (क्षेत्र) ने पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र, गुजरात,केरल, तमिलनाडू, ओडिसा, तेलंगाना, आंध्राप्रदेश, कनार्टक आदि राज्यों को परिवहन कर भेजा है जिसका वितरण मध्यप्रदेश सरकार द्वारा विभिन्न योजनाओं के माध्यम से किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Google Transliteration.(To type in English, press Ctrl+g)