Sunday , November 23 2025
ताज़ा खबर
होम / राज्य / मध्य प्रदेश / चंदेरी / भाजपा किसान मोर्चा चंदेरी ने आयोजित किया सेल्फी विथ गम्छा कार्यक्रम

चंदेरी / भाजपा किसान मोर्चा चंदेरी ने आयोजित किया सेल्फी विथ गम्छा कार्यक्रम

आम सभा, विशाल सोनी, चंदेरी : भाजपा किसान मोर्चा चंदेरी द्वारा राष्ट्रव्यापी सेल्फी विथ गम्छा कार्यक्रम का आयोजन स्थानीय स्तर किया गया। यह कार्यक्रम गेहूं उपार्जन केन्द्र हिरावल, नवीन गल्ला मंडी चंदेरी पुरानी गल्ला मंडी चंदेरी मे आयोजित किया गया। जिसमें किसानों को गम्छा, सैनेटाइजर, त्रिकुट चूर्ण आदि भेंट कर कोरोना वायरस से बचाव के बारे में जानकारी दी गई‌।कार्यक्रम में उपस्थित किसान मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं पूर्व मंडी अध्यक्ष एवं पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष दिनेश मिश्रा द्वारा कोरोना महामारी की भयानकता के बारे में बतलाया गया।

इसी क्रम में पूर्व मंडल अध्यक्ष नगर एवं ग्रामीण आलोक तिवारी द्वारा भारत सरकार एवं प्रदेश सरकार द्वारा कोरोना महामारी से बचाव एवं आम जनता के हित में शासन द्वारा किए जा रहे कार्यों के बारे में बतलाया गया‌‌। किसान मोर्चा चंदेरी के मंडल अध्यक्ष डॉ राममनोहर पाराशर एवं चंदेरी ग्रामीण भाजपा मंडल अध्यक्ष केदार लोधी द्वारा ग्रामीण स्तर पर जागरूकता फैलाने का आवाहन किया गया। इस अवसर पर पूर्व जिला महामंत्री घनश्याम सिंह यादव, वरिष्ठ मंडल उपाध्यक्ष चंद्रशेखर शांडिल्य, संतोष लिटोरिया, नीलेश दुबे, दीपक शर्मा, सुखनंदन लोधी, राघवेन्द्र यादव, साकूलाल रैकवार, नीतेश रजक,सोनू लोधी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Google Transliteration.(To type in English, press Ctrl+g)