Thursday , February 19 2026
ताज़ा खबर
होम / व्यापार / सोनालीका ने निर्यात में किया आपने नेतृतव को और भी मज़बूत

सोनालीका ने निर्यात में किया आपने नेतृतव को और भी मज़बूत

नई दिल्ली : भारत की सबसे लीडिंग ट्रैक्टर मैन्युफ़ैक्चरिंग कंपनियों में से एक, सोनालीका ट्रैक्टर्स ने COVID–19 प्रतिबंधों के बावजूद अप्रैल, 2020 के दौरान भारत से निर्यात में अपना नं. 1 स्थान दृढ़ता से बनाए रखते हुए 302 ट्रैक्टर्स का निर्यात दर्ज किया |

इस अवसर पर सोनालीका समूह के प्रबंध निदेशक, डॉ. दीपक मित्तल ने कहा, “इस कठिन समय के दौरान निर्यात में हमारी लीडरशिप पोज़िशन ने हमारे उत्पाद की स्वीकृति और विश्व स्तर पर किसानों द्वारा दिखाए गए विश्वास को साबित किया है। हम अपनी ग्लोबल टेक्नोलॉजी विशेषज्ञता को लगातार उन्नत करते हुए किसानों की समृद्धि के लिए प्रतिबद्ध हैं। आंशिक रूप से खुलने वाले पोर्ट के साथ, हम अप्रैल 2020 में 302 ट्रैक्टर निर्यात करने में सक्षम रहे हैं और 40% बाज़ार हिस्सेदारी के साथ भारत से नं. 1 निर्यातक बने रहे।”

मौजूदा स्थिति पर टिप्पणी करते हुए, सोनालीका समूह के कार्यकारी निदेशक, रमन मित्तल ने कहा, “मैं इस बात से इनकार नहीं कर सकता कि मौजूदा स्थिति के कारण व्यापार पर प्रभाव पड़ा है। जन-केंद्रित होने के प्रति हमने चुनौती का सामना किया है। हमने विभिन्न पहलों की शुरूआत की है, जैसे स्वास्थ्य सुविधाओं का समर्थन करने के लिए दिल्ली और होशियारपुर (पंजाब) के अस्पतालों में आइसोलेशन केंद्र स्थापित करना, हमारे ट्रैक्टर्स के लिए वारंटी अवधि पर अतिरिक्त समय प्रदान करना, लॉकडाउन अवधि के दौरान सर्विस एवं पुर्जों और स्टैंडबाय ट्रैक्टर्स की उपलब्धता, सोशल डिस्टेंसिंग और स्वास्थ्य एवं स्वच्छता के विषय में चल रही जागरूकता, दूर-दराज़ के क्षेत्रों में खाना एवं समुदायों के लिए ज़रूरति सामान की सुविधाएं उप्लब्ध करना.

“साथ ही उन्होंने कहा, “सरकार यह देखते हुए कि अब फसल-कटाई का मौसम है, कृषि समुदाय के हित में कृषि कार्यों का समर्थन कर रही है । ताज़ा घोषणाओं में, पूरी कृषि श्रृंखला छूट के तहत कवर की गई है। सोनालीका इस कृषि इकोसिस्टम का एक अभिन्न अंग है, और किसानों को उनकी विभिन्न कृषि ज़रूरतों को पूरा करने के लिए प्रौद्योगिकी समाधान प्रदान करना जारी रखे हुए है। हम मौजूदा स्थिति से एकजुट होकर मज़बूत और बेहतर बनकर उभरेंगे।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Google Transliteration.(To type in English, press Ctrl+g)