Sunday , February 22 2026
ताज़ा खबर
होम / देश / कोरोना काल से स्वःसहायता समूह के बदले हालात

कोरोना काल से स्वःसहायता समूह के बदले हालात

आम सभा, भोपाल : कोरोना काल में हर कोई बाहर निकलना चाहता है परन्तु लाॅक डाउन की वजह से सभी को हर समय घर पर ही रहना पड़ रहा है, केवल अतिआवष्यक कार्य के लिये बाहर जाने का मिल रहा फिर वापस घर पर। कोरोना काल में समाज के लिये सभी एक साथ एक टीम की तरह लोगो के लिये मास्क, भोजन की व्यवस्था कर रहे तो वही कुछ महिलाये अपने घर पर मास्क बना कर उन गरिबो को दे रही जिनके पास मास्क नही है और वे ये सब खरीदने में असमर्थ है।

हिण्डालको महान द्वारा महिलाओ के स्वावलम्बन हेतु संचातिल दिव्य महिला स्वःसहायता समूह जिसमें महिलाओ के द्वारा मच्छरदानी की जगह पर अभी वर्तमान समय में प्रतिदिन मास्क का निर्माण किया जा रहा है और उन गरिब लोगो तक पहुंचाया जा रहा है जिनके पास मास्क नही है। यह लाॅकडाउन दिव्य महिला स्वःसहायता समूह के लिये सुनहरे अवसर के रुप में आया है जो देष की सेवा के साथ-साथ घर खर्च हेतु अपनी आय भी कमा ले रही है।

दिव्य महिला स्वःसहायता समुह हिण्डालको महान सी.एस.आर. कि देन है जिन्होने महिलाओ हेतु जागरुकता व सषक्तिकरण कार्यकम कर उनको अपने पैरो खड़ा होने के लिये षिक्षा हेतु कोचिंग सेन्टर, सिलाई सेन्टर, ब्यूटीपार्लर, पौढ़ शिक्षा के साथ-साथ समूह संगठन का निर्माण जिससे महिलाये स्वावलम्बन हो सके और अपने घर का खर्च उठा सके। महान सी.एस.आर. द्वारा महिला समूह में कोरोना के चलते प्रतिदिन मास्क बनाये जा रहे और जरुरत के तहत उसका वितरण किया जा रहा है। यह महिलाये प्रतिदिन 500 से ज्यादा मास्क का निर्माण करती है। कोरोना की महामारी में ये महिलाये घर खर्च के लिये पैसे कमा लेती है और अपने जीवनयापन के साथ-साथ समाज के बारे में भी सोच रही है।

दिव्य महिला स्वःसहायता समूह के द्वारा बने हुये मास्क महान सी.एस.आर. के माध्यम से गांव के साथ-साथ वनांचलो क्षेत्र में भी जहां पहाडो पर निवासरत आदिवासी रहते है उन्हे इस मास्क के बारे में अवगत कराकर इससे हम खुद को किस प्रकार से सुरक्षित कर सकते है की जानकारी दी। महिला दिव्य स्वःसहायता समुह में कुछ महिलाये ऐसी भी है जो महान द्वारा संचालित सिलाई प्रषिक्षण केन्द्र में प्रषिक्षण प्राप्त की है और इस संगठन का हिस्सा बनी है।

हिण्डालको महान सी.एस.आर. के द्वारा संचालित सहायता समूह में महिलाओ के द्वारा बैग, मच्छरदानी, बनाइ्र जाती थी पर इस कोराना काल में इन महिलाओ के द्वारा मास्क का निर्माण किया जा रहा है जो अलग-अलग सुन्दर रंगो में बनायी गयी है एवं इसका इस्तेमाल इसे धोकर भी किया जा सकता है। इस प्रकार से इस कोरोना काल में दिव्य महिला स्वःसहायता समूह के द्वारा बनाये हुये मास्क महान सी.एस.आर. प्रतिदिन लोगो में बांटकर ‘‘हम इस कोरोना महामारी की लड़ाई में आपके साथ है‘‘ का संदेश दे रहे है। साथ ही हिण्डालको महान सी.एस.आर. महिला दिव्य स्वःसहायता समूह की महिलाओ को मास्क निमार्ण हेतु ध्न्यवाद देता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Google Transliteration.(To type in English, press Ctrl+g)