
आम सभा, भोपाल : मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि हम असाधारण कार्य करने वाले पुलिस कर्मियों को कर्मवीर पदक से सम्मानित करेंगे। श्री चौहान ने कहा कि हमारे पुलिस के साथी तनाव में न रहें, सावधानी से ड्यूटी करें तथा वातावरण को हल्का-फुल्का रखें। अपनी सुरक्षा के प्रति भी पूर्ण सजग रहें। हाई रिस्क क्षेत्र में कार्य करते समय पीपीई किट्स का प्रयोग करें। मुख्यमंत्री ने पुलिसकर्मियों से कहा कि आपकी जिंदगी हमारे लिए बहुत कीमती है।
Dainik Aam Sabha