Thursday , April 23 2026
ताज़ा खबर
होम / राज्य / रानीपुर / हेल्पिंग हैंड्स द्वारा कोरोना जागरूकता पेंटिंग के साथ साथ जरूरतमंदों को भोजन वितरण में भी निभा रही हैं अपनी अहम भूमिका

रानीपुर / हेल्पिंग हैंड्स द्वारा कोरोना जागरूकता पेंटिंग के साथ साथ जरूरतमंदों को भोजन वितरण में भी निभा रही हैं अपनी अहम भूमिका

आम सभा, रानीपुर : हेल्पिंग हैंड्स की टीम ने अपनी जिम्मेदारियों को देखते हुए निर्णय किया कि दो टीम खाना वितरण करेंगी और दो टीम पेंटिंग जागरूकता अभियान को संचालित करेगी।और आज अपनी जिम्मेदारी का निर्वाह कर प्रथम टीम द्वारा टिबड़ी बैरियर, केशव कुंज बस्ती, न्यू शिवालिक नगर बस्ती और बैरियर न.6 पर गरीब जरूरतमंदों को खाना वितरित किया गया। तो वही खाना वितरित में टीम ने सोशल डिस्टेंसिंग का लोगों को महत्व भी बताया और एक दूसरे से एक मीटर की दूरी बनाकर कार्य करने के लिए जागरूक किया गया।

वही जारूकता टीम द्वारा विकास भवन में सामाजिक दूरी और मास्क लगाने जैसी महत्वपूर्ण पेंटिंग बनाई गयी। स्कूल एंंव गैस प्लांट चौकी पर सर्किल संदेश देनी वाली भी पेटिंग बनाई गयीं। जिसकी कोतवाली इंचार्ज सतेंद्र नेगी ने सराहना की और अन्य पुलिस थानों में इस तरह की पेंटिंग करनी की अपील की। यह महत्वपूर्ण कार्य हेल्पिंग हैंड्स संस्था अध्यक्ष अमित जांगिड़ व उपाध्यक्ष पंकज त्यागी के संयोजन में कोरोना से बचाव से संबंधित किया गया। संस्था अध्यक्ष अमित जांगिड़ ने बताया कि विकास भवन में मुख्य उद्यान अधिकारी नरेंद्र यादव और गैस प्लांट चौकी प्रभारी सतेंद्र नेगी के नेतृत्व में कोरोना जागरूकता पेंटिंग का कार्य संपन्न किया गया है। पेंटिंग में कोरोना वायरस से बचने के उपाय दर्शाए गए हैं। जिससे आमजन को पेंटिंग द्वारा बहुत ही लाभ मिलेगा।

उपाध्यक्ष पंकज त्यागी ने बताया कि संस्था की एक टीम गरीब जरूरतमंदों को चिन्हित कर खाना उपलब्ध कराने में लगी हुई है। और आज भी प्रशासन की उपस्थिति में सैकड़ों जरूरतमंदों को भोजन वितरित किया गया। उन्होंने बताया कि दोनों ही कार्य जनहित सेवा भाव में किए जा रहे हैं। और आगे भी संस्था निस्वार्थ भाव से जरूरतमंदों की सेवा करती रहेगी। पुण्य कार्य में सोशल मीडिया प्रभारी अभिनव, रवि कश्यप, पीयूष, पंकज जैनर, हरबीर, प्रणय चौरसिया, प्रदीप बंसल, अंखिल, त्रिलोक सिंह, जमालपुर विकास समिति से चेतन चौहान, नितिन चौहान, विपिन चौहान, अंकित चौहान, विशाल, सन्नी चौहान, संजीव चौहान अपनी महत्वपूर्ण भागीदारी निभा रहें है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Google Transliteration.(To type in English, press Ctrl+g)