Wednesday , February 11 2026
ताज़ा खबर
होम / राज्य / चंदेरी / समाजसेवी संस्थाओं ने दिल खोलकर खाना, राशन दान किया

चंदेरी / समाजसेवी संस्थाओं ने दिल खोलकर खाना, राशन दान किया

aam सभा, विशाल सोनी, चंदेरी : बेशक देश कोरोना वायरस से जूझ रहा हो, लेकिन चंदेरी सिटी कोरोना वायरस को फाइट दे रहा है। और यहां पर समाजसेवियों की फौज वंचितों की सेवा में जुटी है। मतलब हर कोई अपनी क्षमता से बढकर मरीजों और समाज की सेवा को समर्पित है। चंदेरी श्रीमती रश्मि गुप्ता चंदेरी जिला उपाध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी के द्वारा चंदेरी नगर के गरीब बस्ती में जाकर राहत सामग्री के तहत राशन के थैले बांटे गए।

नगर पालिका उपाध्यक्ष राजीव सियारे एवं उनके सभी वरिष्ठ कार्यकर्ता के माध्यम से समाजसेवी संस्थाओं ने दिल खोलकर खाना, राशन दान किया है और किया जा रहा है।

नगरपालिका उपाध्यक्ष राजीव सीहारे का कहना है कि इस दुख की घड़ी में जिस तरह से समाज के लोग, समाजसेवी संस्थाएं आगे आए हैं, यह हमारी संस्कृति की खूबसूरती है। चंदेरी तो वैसे भी दान के मामले में इतिहास में दर्ज है। यहां गुरू द्रोणाचार्य को एकलव्य ने अपना अंगूठा काटकर दान में दिया था। उसी पथ पर चलते हुए आज चंदेरी वासी भी दान के महत्व को बखूबी निभा रहे हैं। उन्होंने बताया कि जरूरतमंद की मदद के लिए भाजपा मंडल के सभी कार्यकर्ता पूरी तरह तन मन धन से समर्पित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Google Transliteration.(To type in English, press Ctrl+g)