
सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराने और मास्क, ग्लब्स, लगाने तथा रोटी मशीन क्रय करने के दिये निर्देश
आम सभा, भोपाल : कोरोना संक्रमण से बचाव के लिये लॉकडाउन का सख्ती से पालन सुनिष्चित कराने और लॉकडाउन के दौरान बेसहारा एवं जरूरतमंदो को दो वक्त का भोजन उपलब्ध कराने के लिये नगर निगम द्वारा संचालित दीनदयाल रसोई एवं एम.पी. नगर स्थित वीरा स्ट्रीट फूड का निगम आयुक्त विजय दत्ता ने शनिवार को निरीक्षण किया।

श्री दत्ता ने दीनदयाल रसोई में भोजन सामग्री, राशन सामग्री तथा पार्क का भी जाएजा लिया। निगम आयुक्त श्री दत्ता ने दीनदयाल रसोई में व्यवस्थायें निरन्तर बेहतर रखने और मास्क, ग्लब्स का उपयोग करने तथा भोजन वितरण के लिये सोशल डिस्टेसिंग रखने हेतु पार्क में गोल घेरे बनाने के निर्देश दिये। निगम आयुक्त श्री दत्ता ने दीनदयाल रसोई में शीघ्रता से ज्यादा रोटी बनाने हेतु एक रोटी मशीन तुरन्त क्रय करने के निर्देश दिये। श्री दत्ता ने वीरा स्ट्रीट का भी निरीक्षण किया और इसके संचालक से चर्चा कर की जा रही व्यवस्थाओं की जानकारी ली।
Dainik Aam Sabha