
चंदेरी विधायक बोले अगर मैं अपनी बात से गलत साबित होता हूं तो अपनी विधानसभा की सदस्यता से दे दूंगा इस्तीफा
आम सभा, विशाल सोनी, चंदेरी : गुरुवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी अशोक नगर जसराम त्रिवेदीया द्वारा प्रेस वार्ता आयोजित कर चंदेरी विधायक द्वारा विधायक निधि का पैसा सीएमएचओ द्वारा वापस किए जाने का मामला अब तूल पकड़ने लगा है। जहां पर चंदेरी विधायक ने आरोप लगाया है कि मेरे द्वारा जो विधायक निधि का पैसा चिकित्सकीय व्यवस्थाओं के लिए दिया गया था उसमें निर्माण एजेंसी संबंधित स्वास्थ्य विभाग के ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर को बनाया गया था मेरे पत्र में यह उल्लेख भी किया गया था।
गुरुवार शाम चंदेरी विधायक सभी स्थानीय पत्रकारों को साथ में लेकर सिविल अस्पताल चंदेरी पहुंचे जहां उन्होंने कोरोना वायरस से बचाव के लिए आई सामग्री सैनिटाइजर मास्क की गुणवत्ता को देखकर मीडिया को सामग्री दिखाते हुए कहा कि यह मास्क तो 2 से 4 घंटे में खराब हो जाएगा फिर यह किसी काम का नहीं रहेगा और यदि भूल से यह मास्क किसी जानवर के मुंह अगर लग जाता है और अगर उससे संक्रमण फैलता है तो उसकी जान भी जा सकती है।

जहां उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के सीएमएचओ जसराम त्रवेदिया पर निशाना साधते हुए कहा कि मैंने ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर को निर्माण एजेंसी बनाया गया था मेरी राशि वापस करने का अधिकार सीएमएचओ को जब होता तव मैं उन्हें राशि देकर निर्माण एजेंसी बनाता निर्माण एजेंसी मैंने संबंधित स्वास्थ्य केंद्र के ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर को नियुक्त किया था। सीएमएचओ के द्वारा जो प्रेस कांफ्रेंस आयोजित कर मेरे ऊपर आरोप लगाए गए हैं वह पूर्णता निराधार हैं। मैं अगर अपनी बात से गलत साबित होता हूं तो मैं अपनी विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दूंगा जहां उन्होंने इस पूरे मामले की जांच के लिए मध्यप्रदेश शासन के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सहित स्वास्थ्य विभाग के प्रमुख सचिव और जिलाधीश अशोकनगर को पत्र लिखकर जांच के लिए निवेदन किया गया है।
Dainik Aam Sabha