Sunday , February 22 2026
ताज़ा खबर
होम / देश / कोरोना: विराट-अनुष्का के मदद के ऐलान के बाद सामने आई रकम

कोरोना: विराट-अनुष्का के मदद के ऐलान के बाद सामने आई रकम

विराट और अनुष्का ने खुद इस बात की घोषणा की थी वे दोनों पीएम केयर फंड में अपना योगदान देंगे।दोनों ने हालांकि ये नहीं बताया था कि वे कितनी धनराशि देंगे, लेकिन अब इस बात की जानकारी सामने आ गई है कि दोनों ने कितनी अमाउंट डोनेट किया है। दरअसल, आईएनएस की रिपोर्ट के मुताबिक दोनों ने पीएम केयर्स फंड और मुख्यमंत्री रिलीफ फंड (महाराष्ट्र) में मिलाकर 3 करोड़ रुपये दिए हैं।

अनुष्का ने अपने योगदान को लेकर ट्वीट किया था, ‘मैं और विराट पीएम केयर्स फंड और मुख्यमंत्री रिलीफ फंड का सपोर्ट कर रहे हें। कोरोना से प्रभावित लोगों को देखकर हमारा दिल टूट गया है। हम अपने तरफ से हर संभव मदद की कोशिश कर रहे हैं।’

जानें किसने कितना किया दान…

अक्षय कुमार- अक्षय कुमार ने कोरोना वायरस के खिलाफ जंग में 25 करोड़ का दान करके अपना योगदान किया है। बता दें कि अक्षय ने इस डोनेशन की घोषणा करते हुए लिखा था, ‘यह वह समय है जब हम सबके जीवन का सवाल है और हमें कुछ करने की जरूरत है हम जो भी कर सकें। मैं अपनी बचत से 25 करोड़ रुपये का योगदान पीएम राहत कोष में देने की प्रतिज्ञा करता हूं। आओ जीवन बचाएं। जान है तो जहान है।’

कार्तिक आर्यन: कार्तिक आर्यन ने 1 करोड़ रुपये दान किए हैं। कार्तिक ने अपना योगदान देते हुए लिखा, ‘हम सभी को इस मुश्किल समय में देश के लिए एक साथ आना होगा। आज मैं जो भी हूं और जो भी पैसा कमाया है वो भारत के लोगों की वजह से इसलिए मैं पीएम केयर फंड में 1 करोड़ का दान करूंगा। मैं बाकी लोगों से भी यही कहूंगा कि वो भी जितना हो सके मदद करने के लिए आए आएं।’

सलमान खान ने ली 25 हजार दिहाड़ी मजदूरों की जिम्मेदारी, तो पिता सलीम खान ने कही ये बात

भूषण कुमार- टी-सीरीज के मालिक भूषण कुमार ने 12 करोड़ रूपये दान किये हैं। भूषण कुमार ने सोशल मीडिया पर ट्वीट करते हुए बताया कि वो पीएम केयर फंड में 11 करोड़ रुपए दान करेंगे। इसके साथ ही महाराष्ट्र सीएम फंड के लिए वो 1 करोड़ रुपए का दान करेंगे। इसके साथ भूषण कुमार ने लिखा कि इस मुश्किल घड़ी को हम पार कर जाएंगे। घर पर रहिए और सुरक्षित रहिए।

कपिल शर्मा- बॉलीवुड स्टार कॉमेडियन कपिल शर्मा ने प्रधानमंत्री राहत कोष में 50 लाख रुपए डोनेट किए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Google Transliteration.(To type in English, press Ctrl+g)