Tuesday , May 5 2026
ताज़ा खबर
होम / देश / कोरोना की जंग में मदद को आए कार्तिक आर्यन, पीएम राहत कोष में डोनेट किए 1 करोड़

कोरोना की जंग में मदद को आए कार्तिक आर्यन, पीएम राहत कोष में डोनेट किए 1 करोड़

लॉकडाउन के बीच भी बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन ने काफी सुर्खियां बटोरी. पहले उनका कोरोना पर मोनोलॉग और बाद में उनका थाली पीटने का मजेदार स्टाइल. उनके ये यूनिक स्टाइल्स ने फैंस का तो दिल जीता ही खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी कार्तिक की तारीफ की. अब कार्तिक आर्यन एक बार फिर चर्चा में हैं. इस बार किसी वीडियो या फोटो की वजह से नहीं बल्कि अपनी दरियादिली की वजह से.

दरअसल कार्तिक आर्यन ने भी पीएम केयर्स फंड में एक करोड़ रुपए डोनेट किए हैं. उन्होंने ट्वीट कर लिखा- ‘इस समय हम सबको एक साथ देश के साथ खड़े होने की जरुरत है. मैं जो भी हूं मैंने जितना भी कमाया है वह बस इस देश के लोगों के कारण ही है और मैं हम सबके लिए PM CARES Fund में 1 करोड़ रुपए का योगदान कर रहा हूं. मैं अपने देशवासियों से भी मदद करने की अपील करता हूं.’

फैंस ने उनके इस पहल की तारीफ की है. एक यूजर ने लिखा- ‘गुड जॉब कार्तिक, इज्जत बढ़ गई है तुम्हारे लिए, बात सिर्फ पैसों की नहीं है, बात नियत की होती है’. दूसरे यूजर ने लिखा- ‘सलाम है तुम्हें एक सेल्फ मेड स्टार होकर इतना कमाने के लिए काफी मेहनत की है तुमने. करियर के इस स्टेज में एक करोड़ दान करने के लिए बड़ा दिल होने की जरुरत है’.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Google Transliteration.(To type in English, press Ctrl+g)