
डीजीसीए ने एक बार फिर कहा है कि उसकी अंतरराष्ट्रीय कमर्शियल विमान सेवा 14 अप्रैल 2020 शाम 6.30 बजे तक बंद रहेगी। लेकिन अंतरराष्ट्रीय कार्गो विमानों पर इस तरह की कोई पाबंदी नहीं है। कोरोनो वायरस संक्रमण के मद्देनजर ये फैसला लिया गया है।
डीजीसीए के उप महानिदेशक सुनील कुमार ने इस संबंध में पत्र जारी करते हुए कहा कि 19 मार्च को जारी किए गए सर्कुलर के तहत ही अंतरराष्ट्रीय कमर्शियल विमान सेवा 14 अप्रैल 2020 शाम 6.30 बजे तक बंद रहेगी। लेकिन अंतरराष्ट्रीय कार्गो विमानों की उड़ानें जारी हैं।
बता दें कि कोरोना वायरस संक्रमण को देखते हुए 19 मार्च को डीजीसीए ने 14 अप्रैल तक अंतरराष्ट्रीय उड़ानें रद्द करने का फैसला लिया था। भारत में विदेश से आए लोगों में ही कोरोना वायरस के लक्षण दिखे और इनके द्वारा ही दूसरे लोगों में फैला, इसी को देखते हुए ये फैसला लिया गया।
बाद में पीएम मोदी ने पूरे देश में लॉकडाउन का फैसला लिया ताकि कोरोना संक्रमण को फैलने से रोका जा सके। इसी तरह रेलवे ने पहले 31 मार्च तक और फिर 14 अप्रैल तक रेलगाड़ियों को रद्द करने का फैसला लिया।
Dainik Aam Sabha